The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • John Cena while talking about Shah rukh khan said he changed my life the cinema show

"शाहरुख खान ने मेरी ज़िन्दगी बदल दी"- जॉन सीना

जॉन सीना ने कहा, शाहरुख खान से हाथ मिलाना उनके लिए बहुत इमोशनल मौक़ा था

Advertisement
pic
5 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 06:48 PM IST)
John cena
"शाहरुख कमाल के इंसान हैं"
Quick AI Highlights
Click here to view more

Auron Mein Kahan Dum Tha ने Box Office पर कितनी कमाई कर ली है, Thalapathy Vijay की अगली फिल्म में ममिता बैजू नज़र आ सकती हैं, John Cena ने क्यों कहा कि शाहरुख़ खान ने उनकी जिंदगी बदल दी. सिनेमा से जुड़ी सभी खबरें जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# "जैकी श्रॉफ खराब एक्टर थे"- सुभाष घई

फिल्ममेकर सुभाष घई अरबाज़ खान के टॉक शो 'द इनविंसिबल सीरीज़ सीज़न 2' में मेहमान बनकर आए. इस दौरान एक्टर्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "पांच किस्म के एक्टर्स होते हैं सर. एक होता है नॉन-एक्टर और एक होता है खराब एक्टर. जैकी श्रॉफ खराब एक्टर थे. अनिल कपूर एक्टर थे. शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा ओवरकॉन्फिडेंट रहे हैं. उनकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम थी कि वो कभी टाइम पर नहीं पहुंचते थे."

# 'औरों में कहां दम था' ने वीकेंड पर कमाए 6.75 करोड़

अजय देवगन और तबू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने अपने पहले वीकेंड पर 6.75 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी. शुक्रवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ कमाए, शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 2.15 करोड़ के आस पास पहुंची और रविवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये कलेक्ट किए. इस फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है.

# थलपति विजय की फिल्म में ममिता बैजू?

123 तेलुगु में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि थलपति विजय की अगली फिल्म 'थलपति 69' में ममिता बैजू एक अहम किरदार निभा सकती हैं. वो फिल्म में विजय की बहन का किरदार निभा सकती हैं. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को एच विनोद डायरेक्ट कर रहे हैं.

# G2 के लिए यूरोप में शूट करेंगे इमरान हाशमी

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, इमरान हाशमी और अदिवी सेश अपनी अगली फिल्म G2 के लिए धुआंधार एक्शन सीन शूट करेंगे. ये सीन सितंबर में यूरोप में शूट होगा. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गोदाचारी' का सीक्वल है. फिल्म को विनय कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'उलझ' ने बॉक्स ऑफिस से 4.90 करोड़ रुपये कमाए

जाह्नवी कपूर की 'उलझ' ने अपने पहले वीकेंड पर 4.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. शुक्रवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की, शनिवार को ये कमाई 1.75 करोड़ रही और रविवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए. 'उलझ' में जाह्नवी कपूर, गुलशन देवैया, रौशन मैथ्यू और आदिल हुसैन जैसे कलाकारों ने काम किया है. फिल्म को सुंधांशु सरिया ने डायरेक्ट किया है.

# तय तारीख पर ही रिलीज़ होगी 'पुष्पा 2'

बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स आईं, जिनमें बताया गया कि अल्लू अर्जुनऔर 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार के बीच अनबन हो गई है. इसलिए फिल्म की रिलीज़ डेट बदल दी गई है. इसके बाद ये रिपोर्ट आई कि फिल्म का क्लाइमैक्स लीक हो गया है. अब मेकर्स ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया, 'पुष्पा 2: द रूल' का एक्शन सीक्वेंस और क्लाइमैक्स का शूट चल रहा है. फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 6 दिसंबर 2024 को ही रिलीज़ होगी.

# "शाहरुख खान ने मेरी ज़िन्दगी बदल दी"

जॉन सीना ने अनंत अंबानी की शादी में शाहरुख़ खान से हुई अपनी मुलाक़ात के बारे में बात की. ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, "शाहरुख़ ने एक टेड टॉक की थी. मैंने वो तब सुनी जब मुझे ज़िन्दगी में उसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थी. उनके शब्द मेरे लिए बहुत इन्स्पिरेशनल थे. उन शब्दों ने मेरी ज़िन्दगी बदल दी." आगे उन्होंने कहा, " शाहरुख से हाथ मिलाना मेरे लिए बहुत इमोशनल मौक़ा था. जिसने आपकी ज़िन्दगी पर इतना गहरा असर छोड़ा हो, उस से मिलना मेरे लिए एक अलग अनुभव था. वो बहुत कमाल के इंसान हैं."

वीडियो: शाहरुख की फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने एक शख्स को जड़ा थप्पड़, भीड़ ने पूरी टीम को दौड़ा लिया

Advertisement

Advertisement

()