जॉन अब्राहम की 'वेदा' को सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट क्यों नहीं दे रहा?
John Abraham की Vedaa के मेकर्स ने बताया कि CBFC इस फिल्म को क्लियरेंस ही नहीं दे रही है.

John Abraham की अपकमिंग फिल्म Vedaa पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है. कभी इसकी रिलीज़ को लेकर, कभी इसके बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर. Nikkhil Advani की ये फिल्म लंबे समय से रिलीज़ नहीं हो पा रही है. अब एक बार फिर से 'वेदा' चर्चा का विषय बन गई है. वजह से इसका सेंसर सर्टिफिकेट. मेकर्स ने बताया कि CBFC इस फिल्म को क्लियरेंस ही नहीं दे रही है. क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं.
'वेदा' में जॉन के साथ Sharvari, Tamannaah Bhatia और Abhishek Banerjee जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. निखिल अडवाणी और ज़ी स्टूडियो ने 25 जुलाई को एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया. जिसमें लंबा-चौड़ा नोट लिखा और बताया कि सेंसर बोर्ड फिल्म को पास ही नहीं कर रहा है. इस नोट में लिखा है,
जब इस बारे में निखिल अडवाणी से बात की गई तो वो भड़क गए. बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में निखिल ने बताया,
निखिल ने कहा,
मेकर्स ने ये कहीं नहीं बताया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म क्यों रोक रखी है. उनकी बातों से समझ आ रहा है कि CBFC ने 'वेदा' पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ना तो उसे पास किया है, ना ही उसमें कोई बदलाव बताए हैं. अब 15 अगस्त को फिल्म रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. ऐसे में अगर सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं दिया गया, या अंत-अंत तक फिल्म में बदलाव करवाए गए तो इसे 15 अगस्त को रिलीज़ कर पाना मुश्किल होगा.
वैसे लोगों का कहना है कि सेंसर बोर्ड पहले भी ऐसा करता आया है. जब भी उसे किसी फिल्म को क्लियरेंस नहीं देनी होती तो वो चुप्पी साध लेता है. जैसा इससे पहले देव पटेल की फिल्म 'मंकी मैन' के साथ हुआ. सेंसर बोर्ड ने पिक्चर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और ये फिल्म इंडिया में रिलीज़ ही नहीं हो पाई. अब देखना है वेदा के साथ सेंसर बोर्ड क्या करता है.
ख़ैर, जॉन अब्राहम की ये फिल्म लंबे समय टलती आ रही है. पहले इसे 12 जुलाई को रिलीज़ होना था. फिर इसे टालकर इसकी रिलीज़ 15 अगस्त को शेड्यूल कर दी गई.
वीडियो: अक्षय और जॉन अब्राहम को 'स्त्री 2' की प्रोड्यूसर ने क्या वॉर्निंग दे दी?

.webp?width=60)

