The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • John Abraham Tehran Trailer stuns netizens, film to release on Zee5

जॉन अब्राहम की 'तेहरान' का धांसू ट्रेलर आया, लोग बोले - "जॉन का कमबैक हो गया"

'तेहरान' के ट्रेलर में जॉन अब्राहम के डायलॉग उसके हाइलाइट हैं.

Advertisement
john abraham, tehran
जॉन के अलावा इसमें मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा ने भी काम किया है.
pic
शुभांजल
1 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 07:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

John Abraham की अपकमिंग फिल्म Tehran लंबे समय से लगातार पोस्टपोन हो रही थी. मगर अब इसका ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसे देखकर एहसास हुआ कि मेकर्स ने सही समय लेकर फिल्म बनाई है. हालांकि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होगी. मगर इसके दमदार एक्शन, थ्रिल और देशभक्ति वाले एलिमेंट को देखकर लोग इसे थिएटर में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं.

'तेहरान' एक जियोपॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है. इसकी कहानी फिक्शनल जरूर है, मगर प्लॉट एक वास्तविक घटना से प्रेरित है. 2012 में दिल्ली स्थित इजरायली एम्बेसी के पास एक बम ब्लास्ट हुआ था. इसमें 4 लोग घायल हो गए थे. ट्रेलर की शुरुआत इसी ब्लास्ट से होती है. जांच के लिए ACP राजीव कुमार यानी जॉन अब्राहम को बुलाया जाता है. राजीव इसकी जांच के लिए निकल भी जाते हैं. मगर तभी ईरान, इजरायल और यहां तक कि इंडिया की एजेंसियां उनके पीछे पड़ जाती हैं. इसके बाद क्या कुछ होता है, आगे इसकी कहानी है.

इस ट्रेलर की सबसे खास बात इसकी कसी हुई एडिटिंग, कट-टू-कट एक्शन और बैकग्राउंड स्कोर है. फिल्म में मिशन है और इंटरनेशनल लोकेशन भी. इनके बीच ग्राउंडेड एक्शन 'एक्सट्रैक्शन' फिल्म जैसी वाइब देता है. ट्रेलर में जॉन का सीरियस अवतार खूब जमा है. देशभक्ति जॉनर में ये कोई उनका पहला काम नहीं. बावजूद इसके उन्हें देखकर लगता है मानो इस किरदार को बिल्कुल उनके हिसाब से गढ़ा गया हो. उनकी पर्सनैलिटी के हिसाब से ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स भी जोड़े गए हैं. जैसे, 

Image embed

इसके अलावा एक और जगह अपने काम की वैल्यू बताते हुए जॉन कहते हैं,

Image embed

इंटरनेट पर भी हर तरफ जॉन के काम की तारीफ हो रही है. इस ट्रेलर की सबसे बड़ी हाइलाइट वही हैं. एक यूजर उनके पुराने कामों को याद करते हुए कमेंट करते हैं,

Image embed

Image embed
एक यूजर का कमेंट.

'तेहरान' 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. इसी दिन ऋतिक रोशन और जूनियर NTR स्टारर 'वॉर 2' भी आएगी. दोनों फिल्मों की तुलना करते हुए देबाशीष ने लिखा,

Image embed

Image embed
एक यूजर का कमेंट.

इस प्रोजेक्ट को मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. जॉन के अलावा इसमें मानुषी छिल्लर, नीरू बाजवा और मधुरिमा तुली भी नजर आ रही हैं. ‘तेहरान’ को अरुण गोपालन ने डायरेक्ट किया है. जबकि स्क्रीनप्ले लिखने का काम रितेश शाह और आशीष पी वर्मा ने किया है. 

वीडियो: विवेक अग्निहोत्री ने जॉन अब्राहम को औसत एक्टर क्यों बताया?

Advertisement

Advertisement

()