"पठान में 'धूम' वाला जॉन अब्राहम लौटने वाला है" - जॉन अब्राहम
"मुझे नहीं लगता पूरा देश शाहरुख का इंतज़ार कर रहा है... बल्कि पूरी दुनिया कर रही है"

Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan को मीडिया के बीच जाकर प्रोमोट नहीं किया जा रहा है. मेकर्स ने फिल्म को मार्केट करने के लिए अलग स्ट्रैटेजी अपनाई है. फिल्म बनाने वाली कंपनी यश राज फिल्म्स ने पहले शाहरुख का वीडियो रिलीज़ किया था, जहां वो फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे. जैसे दीपिका, जॉन के साथ काम करने का अनुभव कैसा था, अपने किरदार के बारे में कुछ बताइए वगैरह. अब फिल्म में विलेन बने जॉन अब्राहम का भी ऐसा ही वीडियो रिलीज़ किया गया है.
जॉन से पूछा गया कि चार साल बाद शाहरुख वापसी कर रहे हैं, पूरे देश ने उन्हें मिस किया. इस पर आपका क्या कहना है. जॉन ने जवाब दिया,
मुझे नहीं लगता कि पूरा देश उनका इंतज़ार कर रहा है…. बल्कि पूरी दुनिया शाहरुख खान को देखना चाहती है. मैं भी उनमें शामिल हूं. शाहरुख कमाल के हैं.
‘पठान’ में जॉन जिम नाम का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. अपने कैरेक्टर के बारे में उन्होंने बताया,
जिम कूल बंदा है, पर खतरनाक भी. जिम ‘धूम’ वाले पुराने जॉन अब्राहम को वापस लेकर आया है.
शाहरुख ने बताया था कि एक्शन सीन्स के दौरान जॉन उन्हें मुक्के नहीं मार पा रहे थे. जॉन का कहना था कि आप नैशनल ट्रेज़र हो, मैं आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकता. उसके बाद शाहरुख ने उन्हें समझाया कि तुम मुक्के मारो, कोई दिक्कत वाली बात नहीं. पठान और जिम जब फिल्म में भिड़े, तो क्या हुआ. ये खुद जिम ने बताया. उनका कहना था,
धमाका होगा. लार्जर दैन लाइफ एक्शन की उम्मीद रखिए. बड़ी स्क्रीन पर ये एक्स्पीरियेंस धमाकेदार होने वाला है जब आप देखेंगे कि दो लोग एक-दूसरे को खत्म करने पर तुले हैं.
‘पठान’ के ट्रेलर में हम एक चेज़ सीन देखते हैं. बर्फ पर दो बाइकें दौड़ रही है. एक पर जॉन हैं और दूसरी पर शाहरुख. जॉन अब्राहम ने इस सीन पर भी बात की. साथ ही फिल्म के बाकी एक्शन सीन्स के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा,
मुझे ‘पठान’ के एक्शन सीन्स में बहुत मज़ा आया. ज़्यादातर सीन मोशन में थे. एक बर्फ में मोटरसाइकिल्स पर था. दूसरा एक ट्रक पर था. तीसरा हवा में है. एकदम कमाल.
‘पठान’ में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं. शाहरुख और जॉन के सवाल-जवाब वाले वीडियो आ चुके हैं. उम्मीद है कि जल्द ही दीपिका वाला वीडियो भी रिलीज़ किया जाएगा. ‘पठान’ को बाकी यश राज फिल्म्स की तुलना में अलग ढंग से प्रमोट किया जा रहा है. टीम ग्राउंड पर उतरकर मीडिया से बात नहीं कर रही. फिर भी फैन्स के साथ इंटरैक्शन में कमी नहीं पड़ने दे रही. शाहरुख लगातार ट्विटर पर #AskSRK के सेशन रखते हैं, जहां वो अपने फैन्स के सवालों का जवाब देते रहते हैं. अब तक फिल्म के सिर्फ दो गाने रिलीज़ किए गए हैं. फिल्म आने से 15 दिन पहले ट्रेलर रिलीज़ किया गया. कम चीज़ें टीज़ करने के बावजूद शाहरुख के फैनबेस के वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म को लेकर तगड़ा बज़ बना हुआ है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: पठान से फ्री होते ही शाहरुख 'डंकी' का ये खतरनाक स्टंट शूट करने वाले हैं

