'जेड़ा नशा' गाने को रीमिक्स करने पर ट्रोल हुए तनिष्क बाग्ची ने अजीब ही बात बोल दी
तनिष्क का कहना है कि वो गाने इसलिए रीमिक्स करते हैं, ताकि लोगों को ओरिजिनल सिंगर्स के बारे में पता चले.

Ayushmann Khurrana की नई फिल्म An Action Hero में Jehda Nasha गाने का रीमिक्स वर्ज़न आया है. जब भी किसी पॉपुलर गाने को रीमिक्स किया जाता है, एक राउंड जनता गुस्सा खाती है. खबरें बनती हैं, तब तक नया रीमिक्स आ जाता है. ये सर्किल रिपीट होता रहता है. न इसका फर्क रीमिक्स करने वालों पर पड़ता है. न जनता इन गानों को सुनना बंद करती है. 'जेड़ा नशा' को भी लेकर सोशल मीडिया नेगेटिविटी से भरा हुआ है. अब इस बारे में कुख्यात रीमिक्सर तनिष्क बाग्ची ने बात की है. तनिष्क का कहना है कि वो इसलिए गाने रीमिक्स करते हैं, ताकि उसके ओरिजिनल सिंगर और कंपोज़र्स के बारे में लोगों को पता चल सके.
'जेड़ा नशा' नाम का गाना ओरिजिनली 2019 में रिलीज़ हुआ था. इसे अमर जलाल और फरीदकोट ने मिलकर बनाया था. अमर ने IP के साथ मिलकर इसे गाया. 2022 में वाइल्ड स्टोन परफ्यूम के ऐड में जनता ने इस गाने को नोटिस किया. उसके बाद ये गाना यूट्यूब शॉर्ट्स और इंस्टाग्राम रील्स तक पहुंच गया. आज कल जो भी गाना रील्स और शॉर्ट्स में चल रहा होता है, उसे किसी न किसी हिंदी पिक्चर में फिट कर दिया जाता है. 'जेड़ा नशा' के साथ भी यही हुआ. पब्लिक इस बात से नाराज़ है कि जो गाना उन्हें पसंद आता है, उसे भौंडे तरीके से रीमिक्स करके फिल्मों में ठूंस दिया जाता है. उससे गाने की फील चली जाती है. इसलिए म्यूज़िक कंपोज़र्स को ओरिजिनल गाने बनाने चाहिए. न कि पॉपुलर गाने को रीमिक्स करके बेच देना चाहिए.
'जेड़ा नशा' का जो वर्ज़न 'एन एक्शन हीरो' में आया है, उसमें आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही नज़र आ रहे हैं. इस गाने को रीमिक्स किया है तनिष्क बाग्ची ने. जब इस गाने को लेकर विवाद गहराने लगा, तो तनिष्क ने इस पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा-
तनिष्क ने ये भी कहा कि 'जेड़ा नशा' उनका गाना नहीं है, इसलिए उन्होंने इसमें ज़्यादा बदलाव नहीं किए हैं. वो कहते हैं-
तनिष्क बाग्ची ने ये भी कहा कि जब वो कोई गाना रीक्रिएट करते हैं, तो इसका ध्यान रखते हैं कि ओरिजिनल सिंगर्स को क्रेडिट और रॉयल्टी मिले. 'जेड़ा नशा' पर उन्होंने कहा-
इस गाने को लेकर जनता में जो नाराज़गी है, उसको खारिज़ करते हुए तनिष्क कहते हैं कि ये चीज़ें उन्हें ज़्यादा प्रभावित नहीं करती क्योंकि-
'एन एक्शन हीरो' थ्रिलर फिल्म है. इसमें आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत लीड रोल्स कर रहे हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है अनिरुद्ध अय्यर ने. 'एन एक्शन हीरो' 2 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.
वीडियो देखें: मैंने पायल है छनकाई रीमिक्स को लेकर नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक के बीच हुआ भयंकर बवाल

.webp?width=60)

