The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jawan songs will see Shah Rukh Khan with Deepika Padukone and Nayanthara

'पठान' के गानों बवाल हुआ था, अब 'जवान' के गानों का अपडेट आया है!

'जवान' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. दो गाने शूट किए जाने हैं जिन्हें 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा.

Advertisement
pic
3 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023, 04:10 PM IST)
shah rukh khan jawan updates nayanthara deepika padukone
'जवान' के दो गाने शूट होने वाले हैं. फोटो - स्क्रीनशॉट/Cinestaan
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा की तमाम बड़ी खबरों का वन स्टॉप डेस्टिनेशन, द सिनेमा शो: 

#1. मार्वल की सीरीज़ ‘सीक्रेट इन्वेज़न’ का ट्रेलर आया

मार्वल की नई सीरीज़ ‘सीक्रेट इन्वेज़न’ 21 जून को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है. शो के ट्रेलर मं  हम निक फ्यूरी को देखते हैं. उसे धरती को बचाने के लिए आकार बदलने वाले दुश्मनों से लड़ना होगा.

#2. समांथा की फिल्म के रीमेक में होंगी रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना अपनी अगली फिल्म ‘रेनबो’ की शूटिंग 07 अप्रैल से शुरू करने वाली हैं. ये रोमांटिक फैंटेसी फिल्म समांथा प्रभु की फिल्म का रीमेक होगी.  

#3. हिन्दी बेल्ट में कमजोर चल रही नानी की ‘दसरा’

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk ने मुताबिक ‘दसरा’ ने अपने पहला वीकेंड खत्म होने तक देशभर में 57.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की सबसे ज़्यादा कमाई हुई है तेलंगाना सर्किट से. वहीं हिन्दी बेल्ट में फिल्म अपनी छाप नहीं छोड़ पा रही है. हिन्दी बेल्ट में फिल्म ने अब तक सिर्फ 2.46 करोड़ रुपये की कमाई की है.

#4. ‘जवान’ में शाहरुख के दीपिका-नयनतारा के साथ दो गाने!

‘जवान’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब फिल्म के लिए दो गाने शूट किए जाने हैं. शाहरुख एक गाना दीपिका के साथ और दूसरा नयनतारा के साथ शूट करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल तक इन दोनों गानों की शूटिंग पूरी हो जाएगी. अनिरुद्ध रविचंदर ने इन गानों के लिए म्यूज़िक कम्पोज़ किया है.

#5. नुसरत भरूचा ने ‘अकेली’ की शूटिंग पूरी की

नुसरत भरूचा ने अपनी थ्रिलर फिल्म ‘अकेली’ की शूटिंग रैप अप कर ली है. नुसरत ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर ये न्यूज़ शेयर की.

#6. “हमें ‘दसरा’ जैसी फिल्में बनानी चाहिए” – प्रभास

प्रभास ने नानी की नई फिल्म ‘दसरा’ की तारीफ की. अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि फिल्म की पूरी टीम ने कमाल का काम किया है और हम सभी को ऐसी फिल्में बनानी चाहिए.

#7. कुमार सानू की बेटी ‘चल ज़िंदगी’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी

कुमार सानू की बेटी शेनन ‘चल ज़िंदगी’ नाम की फिल्म से हिन्दी सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं. फिल्म में उनके अलावा संजय मिश्रा और विवेक दहिया जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है. 
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की जवान की शूटिंग खत्म हो गई, लेकिन लास्ट कॉल लिया जाना बाकी है

Advertisement

Advertisement

()