The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jawan: Shahrukh Khan launched the new motion poster of his upcoming movie directed by Atlee

शाहरुख ने 'जवान' का मोशन पोस्टर रिलीज़ कर फैन्स की धड़कनें बढ़ा दीं

'जवान' में शाहरुख के जितने भी लुक्स रहने वाले हैं, वो सब इस पोस्टर में नज़र आ रहे हैं. जल्द ही ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement
pic
25 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2023, 03:36 PM IST)
jawan, shahrukh khan,
'जवान' के नए पोस्टर में शाहरुख खान के अलग-अलग लुक्स.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan की Jawan को लेकर बड़ा कंफ्यूज़न बना हुआ है. ये सारा मसला फिल्म की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी को लेकर है. ये बात आम हो चुकी है कि फिल्म का एक और ट्रेलर आना है. कुछ गाने भी आने वाले हैं. फैन्स बेताब बैठे हैं. प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ को खरी-खोटी सुना रहे हैं. पिक्चर की रिलीज़ में 12-13 दिन बाकी हैं. म-मगर ऑफिशियल ट्रेलर अब तक रिलीज़ नहीं किया गया. गाने जो आए, वो उस मयार के नहीं हैं. मार्केट में बज़ खराब हो रहा है. ज़रूरी नहीं है कि जो स्ट्रैटेजी एक बार काम कर गई, वो हर बार काम कर जाएगी. इन सब बातों के बीच 25 अगस्त को शाहरुख ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर रिलीज़ किया है. 'जवान' में शाहरुख के जितने लुक्स हैं, वो सभी इस पोस्टर में नज़र आ रहे हैं. बताया जा रहा है आज-कल में फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज़ किया जाएगा.

'जवान' के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा-

"ये तो शुरुआत है. न्या के कई चेहरे. ये ती है. अभी ढाल बाकी है. ये अंत है. अभी काल बाकी है. ये पूछता है खुद से कुछ. अभी जवाब बाकी है."

शाहरुख ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि हर चेहरे के पीछे एक मक़सद है. इससे अंदाज़ा लग रहा है कि किसी खास वजह से उन्हें फिल्म में अलग-अलग लुक दिए गए हैं. कहा जा रहा था कि 'गदर 2' की लहर को देखते हुए 'जवान' के मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन रोक दिया था. जैसे ही फिल्म 'गदर 2' की कमाई 10 करोड़ के नीचे गिरी, शाहरुख ने फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च कर दिया. अब उम्मीद जताई जा रही है कि नियमित अंतराल पर 'जवान' से मटीरियल बाहर आते रहेंगे.

सबसे पहले आएगा फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर. क्योंकि पहले फिल्म से जो क्लिप रिलीज़ की गई थी, उसे Prevue नाम दिया गया था. जो नया ट्रेलर आना है, उसमें फिल्म के कुछ तगड़े एक्शन सीक्वेंस रखे गए हैं. मसलन, वो जेल वाला एक्शन सीक्वेंस. इस सीक्वेंस की एक क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी. इसमें शाहरुख का चेहरा तो नहीं दिखा. मगर वो लुंगी पहने पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करते दिखे थे. बताया जा रहा है कि एक्शन के अलावा फिल्म से कुछ रोमैंटिक विज़ुअल्स भी ट्रेलर का हिस्सा होंगे.

ट्रेलर के बाद फिल्म से दो गाने रिलीज़ किए जाने की भी खबरें हैं. इसमें से एक गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान दिखेंगे. दूसरा वो मेडली सॉन्ग 'रमैया वस्तावैया' बताया जा रहा है. उसे फिल्म के एंड क्रेडिट रोल्स के लिए बनाया गया है. उस गाने को प्रमोशन में भी इस्तेमाल किया जाना है.  

'जवान' में शाहरुख के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. डायरेक्ट किया है एटली कुमार ने. 'जवान' 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज़ होनी है.

वीडियो: जवान के एंड क्रेडिट सॉन्ग रमैया वस्तावैया में शाहरुख खान के साथ पूरी स्टारकास्ट होगी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()