The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jawan promotions: Shahrukh Khan to avoid interviews and go for minimal promotion strategy like Pathaan

'जवान' के प्रमोशन में शाहरुख़ वही स्ट्रैटेजी लगा रहे हैं, जो 'पठान' के वक्त सुपरहिट रही थी

'जवान' के प्रमोशन के लिए कुछ इवेंट्स प्लान किए गए हैं, इसमें शाहरुख मौजूद होंगे, मगर उनसे सवाल-जवाब की गुंजाइश नहीं होगी.

Advertisement
pic
7 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 7 अगस्त 2023, 01:02 PM IST)
jawan, shahrukh khan,
'जवान' के 'ज़िंदा बंदा' गाने में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan की Jawan की रिलीज़ में पूरे एक महीने का समय बचा है. कोई मार्केटिंग नहीं. प्रमोशन की कोई तैयारी नहीं. शाहरुख का प्लान है कि इस फिल्म को भी Pathaan वाले स्टाइल में प्रमोट करेंगे. यानी बिल्कुल प्रमोट नहीं करेंगे. मीडिया इंटरव्यू करने से वो पहले ही मना कर चुके हैं. बस बीच-बीच में ट्विटर पर Ask SRK सेशन करेंगे. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ये स्ट्रैटेजी 'पठान' के लिए काम कर गई थी.

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि शाहरुख ने 'पठान' की रिलीज़ से पहले कोई इंटरव्यू नहीं दिया. बावजूद इसके वो फिल्म ब्लॉकबस्टर रही. वो वही चीज़ 'जवान' के साथ भी दोहराने जा रहे हैं. 'जवान' के मेकर्स और शाहरुख कॉन्फिडेंट हैं कि इंटरव्यूज़ के बिना भी पब्लिक सिनेमाघरों तक खिंची चली आएगी.  

हालांकि, ऐसा नहीं है कि 'जवान' के प्रमोशन के लिए कोई इवेंट नहीं रखा गया है. कुछ एक इवेंट्स होने हैं. मगर इसमें सवाल-जवाब की गुंजाइश नहीं होगी. शाहरुख आएंगे. एकतरफा बातचीत करेंगे. थोड़ी कॉमेडी, थोड़ा मोटिवेशन. हो गया प्रमोशन. फिल्म की रिलीज़ से पहले और बाद में शाहरुख ट्विटर पर अपना #AskSRK सेशन करते रहेंगे. क्योंकि वो डायरेक्ट फैन्स से जुड़ते हैं. उनके सवालों के जवाब देते हैं. फैन्स को भी मज़ा आता है और शाहरुख को भी. शाहरुख के जवाब से खबरें बन जाती हैं.  

बताया जा रहा है कि 'जवान' का कॉन्टेंट तगड़ा है. ऐसे में शाहरुख और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों को लगता है कि कम से कम प्रमोशन वाली स्ट्रैटेजी फिल्म के लिए सही काम करेगी. बाकी फिल्म से जुड़ी चीज़ें नियमित अंतराल पर बाहर आती रहेंगी. अब तक फिल्म का पहला ट्रेलर और एक गाना बाहर आया है. ट्रेलर को अच्छा रेस्पॉन्स मिला. 'ज़िंदा बंदा' गाने को ठीक-ठाक सी प्रतिक्रिया मिली. अब फिल्म से कुछ और गाने बाहर आएंगे. और रिलीज़ से कुछ दिन पहले 'जवान' का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा.

'जवान' में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा, रिधि डोगरा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान और गिरिजा ओक जैसे एक्टर्स ने काम किया है. दीपिका पादुकोण और संजय दत्त फिल्म में गेस्ट रोल्स करने वाले हैं. पिक्चर को डायरेक्ट किया है एटली कुमार ने. 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. 

वीडियो: शाहरुख़ खान ने फोन पर वसीम बरेलवी से 'जवान' फिल्म के गाने को लेकर क्या कह दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()