The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jawan dialogue writer Sumit Arora talks about working on Shahrukh Khan starrer and Dahaad

'जवान' के डायलॉग राइटर ने कहा, ''शाहरुख जैसे आदमी से कभी नहीं मिला''

सुमित अरोड़ा चार साल पहले एटली से मिले थे. उसके बाद उन्होंने सीधे 'जवान' का स्क्रीनप्ले लिखने के बाद फोन किया. बोला, डायलॉग्स में मदद कर दो.

Advertisement
sumit arora, dialogue writer, jawan, dahaad,
पहली तस्वीर सुमित अरोड़ा की. दूसरी तरफ 'जवान' का पोस्टर.
pic
श्वेतांक
30 मई 2023 (अपडेटेड: 1 जून 2023, 11:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sumit Arora ने Dahaad के डायलॉग्स लिखे हैं. अब वो Shahrukh Khan की Jawan के संवाद लिख रहे हैं. इससे पहले Stree और The Family Man जैसे पॉपुलर फिल्म और सीरीज़ के लिए लिख चुके हैं. Little Things नाम की प्यारी सीरीज़ डायरेक्ट कर चुके हैं. हालिया इंटरव्यू में सुमित ने अपने करियर से लेकर शाहरुख खान के साथ काम करने और भविष्य में आने वाले कामों पर बात की है.

सुमित ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत करते हुए बताया कि एमेज़ॉन प्राइम सीरीज़ 'दहाड़' पर काम करना उनके लिए क्यों आसान था. उन्होंने बताया-

Image embed

Image embed

सुमित बताते हैं कि वो 15 साल की उम्र से अखबारों में लिख रहे हैं. फिल्मों में उनका इंट्रेस्ट जगा 'लगान' देखने के बाद. इस फिल्म के लिए के.पी. सक्सेना के लिखे संवाद उन्हें बड़े पसंद आए. उन्हें लगा कि वो भी ऐस कुछ कर सकते हैं. 2006 में वो मुंबई आए. 'छूना है आसमान' और 'दिल मिल गए' जैसे कुछ शोज़ में काम किया. लगातार फिल्मों में काम की तलाश कर रहे थे. तब जाकर उन्हें 'स्त्री' मिली. फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक उनके दोस्त थे. तो चीज़ें वर्क आउट हो गईं. उसके बाद से उन्होंने 'द फैमिली मैन' और '83' जैसी फिल्मों में काम किया. अब 'जवान' में काम कर रहे हैं.

शाहरुख खान की 'जवान' उन्हें कैसे मिली, इस पर बात करते हुए सुमित ने कहा-

Image embed

Image embed

'जवान' के दौरान शाहरुख खान से काम करने पर सुमित ने कहा कि वो उन्हें यकीन नहीं होता कि शाहरुख खान इतने अच्छे इंसान कैसे हो सकते हैं. उन्होंने शाहरुख के बारे में बहुत सुन रखा था. मगर काम करने के बाद तो उनका पूरा नज़रिया ही बदल गया. सुमित कहते हैं-

Image embed

सुमित अरोड़ा आने वाले दिनों में 'जवान' पर काम कर रहे हैं. उसके बाद एमेज़ॉन प्राइम सीरीज़ ‘सिटाडेल’ और ‘गंस एंड गुलाब्स’ के डायलॉग्स लिख रहे हैं. फिर कार्तिक आर्यन और कबीर खान वाली फिल्म आएगी. इसके अलावा सुमित खुद भी एक वेब सीरीज़ लिख रहे हैं. अगले दो-तीन महीनों में उसकी लिखाई का काम पूरा हो जाएगा. 

वीडियो: शाहरुख खान, एटली की 'जवान' लीक सीन्स और फोटोज़ डिलीट होंगे, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश

Advertisement

Advertisement

()