एंटरटेनमेंट की दुनिया की सभी खबरें मिलेंगी यहां. नीचे पढ़िए सिनेमा जगत से जुड़ीसभी खबरें.# 12 सितंबर को आएगा 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का ट्रेलरविकी कौशल और मानुषी छिल्लर की फ़िल्म 'द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली' का ट्रेलर 12सितंबर को रिलीज़ होगा. ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. विकी कौशल और मानुषी छिल्लरके अलावा फिल्म में यशपाल शर्मा, कुमुद मिश्रा और मनोज वाहवा भी नज़र आएंगे. फिल्म22 सितंबर को रिलीज़ होगी.# अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बनाएंगे एटली फिल्मफेयर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़, 'जवान' के डायरेक्टर एटली अपनी अगलीफिल्म अल्लू अर्जुन के साथ बनाएंगे. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एटली ने अल्लूअर्जुन को एक स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी है. हालांकि दोनों की तरफ से अभी इस बात परकोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है.# VFX की वजह से प्रभास की 'सलार' हुई पोस्टपोनप्रभास की फिल्म 'सालार' 28 सितंबर को रिलीज़ नहीं होगी. इसकी वजह है फिल्म का VFX.रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फिल्म के लगभग 300 VFX शॉर्ट्स बनकर तैयार नहीं हुए हैं.जिसकी वजह से इसकी रिलीज़ को टाला जा रहा है. 'सलार' को प्रशांत नील ने डायरेक्टकिया है.# रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवा 171' हुई अनाउंसरजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवा 171' का अनाउंसमेंट हो गया है. सन पिक्चर्स ने एकपोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी. फिल्म को लोकेश कनगराज डायरेक्ट करेंगे. # दिलजीत ने किया 'जट एंड जूलियट 3' का अनाउंसमेंटपंजाबी फिल्म 'जट एंड जूलियट' का तीसरा पार्ट रिलीज़ के लिए तैयार है. दिलजीत दोसांझकी ये फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्म में चार साल बाद नीरू बाजवाऔर दिलजीत एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे.# 'जिगरठंडा डबल एक्स' का टीज़र आ गया हैडायरेक्टर कार्तिक सुब्बराज की फिल्म 'जिगरठंडा डबल एक्स' का टीज़र आ गया है. राघवलॉरेंस और एस जे सूर्या स्टारर ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी. 1975 की पृष्ठभूमिपर बनी ये फिल्म एक गैंगस्टर और फिल्ममेकर की कहानी है.