शाहरुख-सलमान जैसे स्टार्स को बड़ी फिल्मों के साथ अच्छी फिल्में भी करनी चाहिए: जावेद जाफ़री
Javed Jaffrey मानते हैं कि स्टार्स पर बड़ा दांव लगा होता है. लेकिन सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए लीक से हटकर फिल्में भी उन्हें करनी होंगी.

Javed Jaffrey जाने माने एक्टर हैं. और उससे भी तगड़े डांसर. उनकी नई फिल्म Inn Galiyon Mein रिलीज़ के लिए तैयार है. 14 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में उतरेगी. इन दिनों जावेद इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में उन्होंने Lallantop Cinema (The Lallantop) से ख़ास बातचीत की. सिनेमा के बदले अंदाज़ और फिल्ममेकर्स की जि़म्मेदारियों पर उन्होंने खुलकर बात की. जावेद ने कहा कि स्टार्स पर बड़ी रकम का दांव लगा होता है. इसलिए उन्हें सेट फॉर्मेट की फिल्में करना पड़ती है. वो फिल्में जो अच्छा बिज़नेस करें. मगर बड़ी फिल्मों के साथ उन्हें कुछ अच्छी फिल्में भी करते रहना चाहिए. फिल्में जिनका बजट चाहे छोटा हो, मगर कहानी बड़ी हो. जावेद इसे स्टार्स की ज़िम्मेदारी मानते हैं.
अपनी बात को समझाते हुए जावेद ने कहा,
इसी बातचीत के दौरान फिल्म स्टार्स के अलावा फिल्ममेकर्स की जि़म्मेदारियों पर भी चर्चा हुई. जावेद ने कहा-
जावेद जाफ़री ने भारत में ब्रेक डांस को मशहूर किया. 'जजंतरम ममंतरम', 'सिंह इज़ किंग', 'धमाल' और '3 इडियट्स' जैसी मेनस्ट्रीम फिल्मों के साथ वो 'फायर' जैसी कॉन्टेंट ड्रिवन फिल्में भी कर चुके हैं. गेम शो Takeshi’s Castle ने उन्हें घर-घर में पहुंचा दिया. 'इन गलियों में' को लेकर वो निश्चिंत हैं कि ये फिल्म अपने सही दर्शकों तक पहुंच ही जाएगी. बाकी जावेद जाफरी के साथ लल्लनटॉप की ये बातचीत जल्द आप तक पहुंचेगी. जिसे आप Lallantop Cinema के यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकेंगे.
वीडियो: सही मायनों में मल्टी टैलेंटेड एक्टर जावेद जाफरी की लाइफ के दिलचस्प किस्से

.webp?width=60)

