The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Javed Akhtar says fear of ED, CBI, income tax raids stops top Bollywood actors from speaking out

जावेद अख्तर बोले, "ED, CBI, इनकम टैक्स फाइलें खुलने की डर से देश के मुद्दों पर नहीं बोलते स्टार्स"

जावेद अख्तर ने कपिल सिब्बल से बातचीत में बताया क्यों टॉप बॉलीवुड एक्टर्स सिस्टम के खिलाफ आवाज़ नहीं उठाते.

Advertisement
Javed akhtar, shahrukh khan, salman khan, aamir khan,
शाहरुख, सलमान, आमिर पर ये आरोप लंबे समय से लग रहे हैं कि वो मुखर होकर देश के राजनीतिक मसलों पर बात नहीं करते.
pic
अंकिता जोशी
12 मई 2025 (अपडेटेड: 12 मई 2025, 04:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Javed Akhtar ने हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में एक तीखी टिप्पणी की है. इस बार उन्होंने बॉलीवुड के टॉप स्टार्स पर निशाना साधा है. उन्होंने बताया कि बड़े-बड़े एक्टर्स राजनीतिक या सरकार से जुड़े मसलों पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं. बकौल जावेद अख़्तर वो ED, CBI, इनकम टैक्स रेड से डर कर कुछ नहीं बोलते. 

कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने ये सारी बातें कीं. इंडियन एक्टर्स के इस रवैये की तुलना उन्होंने हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से की. उन्होंने अमेरिकन एक्टर मेरिल स्ट्रीप की वो स्पीच याद की, जो उन्होंने 2017 के Golden Globe Awards में दी थी. स्ट्रीप ने बड़ी बेबाकी से यूएस प्रेसीडेंट डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ अपनी राय रखी थी. इस इंटरव्यू में जावेद अख़्तर से पूछा गया कि आज एक्टर्स सिस्टम के खिलाफ आवाज़ क्यों नहीं उठाते? पहले तो ये होता था. इस पर जावेद ने कहा-

Image embed

Image embed

जावेद अख़्तर ने आगे ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री समाज का अभिन्न अंग है. इंडस्ट्री के लोगों का किसी डर से न बोल पाने की बात पर जावेद ने आगे कहा-

Image embed

जावेद अख़्तर ने कहा कि इंडस्ट्री के बाकी लोग ख़ामोशी को चुन रहे हैं, तो वो उन्हें दोष नहीं देंगे. क्योंकि-

Image embed

Image embed

हर मसले पर अपनी राय बेबाकी के रखने वाले जावेद अख़्तर अब तक सैकड़ों फिल्में और गाने लिख चुके हैं. देश के दो सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री और पद्म भूषण, दोनों ही उन्हें दिए जा चुके हैं. पांच नेशनल अवॉर्ड भी उनके खाते में हैं. पिछले दिनों उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर्स के भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वापसी पर बात की थी. जावेद ने कहा कि वो इसके सख्त खिलाफ हैं. क्योंकि पाकिस्तान हर कुछ दिनों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमले करता रहता है. और हम उनके कलाकारों को अपने यहां काम करने की इजाज़त देते रहते हैं. ये रिश्ता एकतरफा तरीके से नहीं चल सकता. जिस पर पाकिस्तानी एक्टर बुशरा अंसारी ने जावेद को नसीर और बाकी बॉलीवुड स्टार्स की तरह चुप रहने की नसीहत दी थी. 

वीडियो: जावेद अख्तर के 26/11 हमले पर पाकिस्तान में दिए बयान पर सेलेब्स ने कहा, घर आकर बेइज्ज़ती करके चले गए.

Advertisement

Advertisement

()