The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Javed Akhtar records his statement in court in the defamation case against Kangana Ranaut

जावेद अख्तर ने बताया कंगना को घर बुलाने वाली रात को क्या हुआ था

कंगना ने आरोप लगाया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाकर बुरी तरह धमकाया था. जावेद ने ऐसी बातों को झूठ बताया.

Advertisement
pic
14 जून 2023 (अपडेटेड: 14 जून 2023, 05:57 PM IST)
javed akhtar kangana ranaut court case
कंगना ने साल 2020 में दिए एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर पर आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्होंने मानहानि का केस कर दिया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2020 में Kangana Ranaut ने एक टीवी इंटरव्यू दिया था. जहां उन्होंने जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि साल 2016 में जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाया. ऋतिक रोशन के परिवार से माफी मांगने को कहा. कंगना ने कहा कि जावेद ने उन्हें धमकी दी कि तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा. कंगना के ऐसे आरोपों के बाद जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर दिया. जावेद अख्तर ने जब कंगना को अपने घर बुलाया, तब क्या हुआ था, इसका जवाब हाल ही में उन्होंने कोर्ट में दिया है. 

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस केस के सिलसिले में जावेद अख्तर बीते मंगलवार को मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए थे. उन्होंने वहां बताया कि उस रात आखिर हुआ क्या था, जब कंगना अपनी बहन रंगोली के साथ उनके घर आई थीं. जावेद ने बताया कि वो कंगना को नहीं जानते थे. डॉक्टर रमेश अग्रवाल नाम के उनके एक दोस्त हैं, जो कंगना के भी करीबी हैं. उनके ज़रिए से जावेद अख्तर कंगना से मिले थे. उन्होंने इस बारे में कहा,

ये सच है कि मैं कंगना को नहीं जानता था और ना ही मेरा ऋतिक रोशन वाले विवाद से कोई वास्ता है. कंगना को डॉक्टर अग्रवाल ने बुलाया था. उन्होंने ही फोन कर के कंगना को आने को कहा था. 

जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या कभी कंगना ने उनसे ऋतिक वाले मामले में दखल देने को कहा था. इस पर उन्होंने ना में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कंगना पहले से जानती थीं कि ये मीटिंग किस बारे में होने वाली है. जावेद के मुताबिक कंगना बातचीत के दौरान उनका कहा कुछ भी सुनने को राज़ी नहीं थीं. हालांकि उन्होंने जोड़ा कि वो वहां से नाराज़ होकर नहीं निकली थीं. 

बता दें कि कंगना ने अपने टीवी इंटरव्यू में कहा था कि जावेद ने उन्हें अपने घर बुलाया. कहा कि राकेश रोशन और उनके परिवार के लोग बहुत बड़े हैं. अगर उनसे माफी नहीं मांगोगी तो कहीं की नहीं रहोगी. वो तुम्हें जेल में बंद करवा देंगे. इस इंटरव्यू के ब्रॉडकास्ट होने के बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ डिफेमेशन का केस फाइल किया था. उन्होंने कहा कि कंगना ने इंटरव्यू में जो कुछ कहा, वो पूरी तरह झूठ है. कोर्ट ने जावेद का बयान ले लिया है. अब दो हफ्ते बाद उनके सेक्रेटरी को भी गवाह के तौर पर बुलाया जाएगा. 

वीडियो: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में दिए बयान पर कहा,जिस मुल्क में पैदा हुए, वहां नहीं डरते, तो बाहर क्या डर

Advertisement

Advertisement

()