"मुझे एक ट्रक ने मार दिया होता...", शराब की लत पर बोले जावेद अख़्तर
जावेद अख्तर रोज़ एक बोतल शराब पी जाया करते थे. एक विचार मन में आया और पीना छोड़ दिया.

Javed Akhtar कई मौकों पर अपने शराब पीने की आदत के बारे में बात कर चुके हैं. एक बार फिर उन्होंने इस पर बात की है. अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, कैसे वो इस लत के शिकार हो गए थे.
‘द अनंत रंग मेंटल हेल्थ कल्चरल फेस्टिवल’ में जावेद अख़्तर से जब उनकी शराब की लत के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,
उन्होंने बताया कि ज़िंदगी के 11 सालों तक उन्होंने ख़ूब शराब पी. वो रोज़ एक बोतल शराब पिया करते थे. क्यों पीते थे, इसकी पीछे कोई खास वजह नहीं थी. उन्होंने कहा,
उनकी शराब पीने की आदत छूटी कैसे, इस पर भी जावेद अख्तर ने बात की. उनका कहना है कि इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं थी. एक दिन उन्होंने खुद से एक सवाल किया कि क्या उन्हें शराब पीकर मरना चाहिए या ना पीकर लंबा जीना चाहिए?
उन्होंने बताया,
पिछले इंटरव्यूज़ में जावेद ने बताया कि ज़िंदगी के इतने साल बर्बाद करने के बाद उन्होंने 31 जुलाई, 1991 को शराब पीना छोड़ दिया था. उसके बाद से उन्होंने आज तक कभी शराब को हाथ नहीं लगाया.
जावेद अख़्तर ने पिछले साल आई फिल्म ‘सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव’ में गानों के लिरिक्स लिखे थे.फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा लीड रोल्स में थे.
ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रही श्रुति ने लिखी है.
वीडियो: पहलगाम हमलाः पाक कलाकारों के भारत आने पर क्या बोले जावेद अख़्तर

.webp?width=60)

