सोशल मीडिया पर जान्हवी की तारीफ हुई, वो बोलीं - "पैसे खिलवा रही हूं"
Janhvi Kapoor का गांधी और आंबेडकर पर बयान बहुत वायरल हुआ था. लोगों ने लिखा कि ये सब PR का हिस्सा था.
.webp?width=210)
02 अगस्त को Janhvi Kapoor की फिल्म Ulajh रिलीज़ होने वाली है. उसी के प्रमोशन के सिलसिले में वो इंटरव्यूज़ दे रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पेड पीआर पर सवाल पूछा गया. यानी पैसे देकर सोशल मीडिया पर अपनी तारीफ करवाना. इस पर जान्हवी ने कहा कि उनके पास इसके लिए बजट नहीं होता. साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ अच्छा करने पर भी लोग पीआर कहते हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ‘दी लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू से उनका बयान काफी वायरल हुआ था. लोगों ने कहा था कि ये पीआर स्टंट है.
जान्हवी ने पिंकविला से बात की. बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में लोग अच्छी बाते कर रहे हैं. जान्हवी का जवाब था,
बता दें कि The Lallantop के स्पेशल शो ‘Baithki’ में जान्हवी आई थीं. यहां उन्होंने कई विषयों पर बात की. जब टाइम-ट्रैवल करके इतिहास के अपने सबसे रोचक पीरियड या इवेंट में जाने का इमैजिनेटिव सवाल पूछा गया तो जान्हवी ने कहा,
जान्हवी का ये बयान खूब वायरल हुआ था. इसके बाद लोगों ने उनके बयान को कोई पीआर कनेक्शन बताया था. बाद में इसके रिएक्शन पर जान्हवी ने जवाब भी दिया था. उन्होंने कहा था कि लोग उनके ओपिनियन को सुनकर इतने हैरान क्यों हैं. हालांकि जान्हवी ने बताया कि इसी के बाद उन्होंने Annihilation Of Caste बुक पढ़ी. बहुत सारे वीडियोज़ देखे. उन्होंने आज के युवाओं से भी अपील की कि वो इतिहास पढ़ें. बहुत ज़रूरी है कि आज की यंग जनरेशन को हिस्ट्री के बारे में पता होना चाहिए.
खैर जान्हवी की फिल्म ‘उलझ’ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. यहां उन्होंने IFS ऑफिसर सुहानी भाटिया का रोल किया है.
वीडियो: जाह्नवी कपूर अपनी अगली फिल्म में इस शौर्य चक्र विजेता का रोल करेंगी

.webp?width=60)
