गांधी-आंबेडकर डीबेट वाले बयान पर बोंली जान्हवी-मुझे शर्म आनी चाहिए
पिछले दिनों Janhvi Kapoor 'लल्लनटॉप बैठकी' में आई थीं. जिसमें गांधी और आंबेडकर पर दिया उनका बयान भयंकर वायरल हो गया था.
.webp?width=210)
Janhvi Kapoor बीते दिनों हमारे खास प्रोग्राम 'लल्लनटॉप बैठकी' में आई थीं. जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी और बीआर आंबेडकर के बारे में बात की थी. जान्हवी का ये वीडियो भयंकर पॉपुलर हुआ. और इसे मिले-जुले रिस्पॉन्स मिले. कुछ ने कहा ये पीआर स्टंट था. जान्हवी को पहले से बताया गया था कि उन्हें क्या कहना है. कुछ उनकी तारीफ भी कर रहे थे कि किसी एक्ट्रेस का ऐसा बयान चौंकाने वाला है. इन सभी मुद्दों पर जान्हवी ने अब बात की है.
Mashable को दिए एक इंटरव्यू में जब जान्हवी से पूछा गया कि क्या गांधी और आंबेडकर के बीच डीबेट वाले उनके बयान का कोई पीआर कनेक्शन था. इस बयान पर मिले रिएक्शन को वो कैसे देखती हैं. इस पर जान्हवी ने कहा,
''क्या एक यंग फीमले एक्टर को अपना ओपिनियन रखते देखना इतना मुश्किल है. लोग मेरे ओपिनियन को सुनकर इतने हैरान क्यों हैं?''
जान्हवी ने कहा,
''मुझे याद है, उस वक्त लोग कह रहे थे कि वो सारी बातें मेरा गांधी-आंबेडकर वाला बयान पीआर प्लग है. मैंने तो बहुत नॉर्मली वो बोला था. मगर जब इंटरव्यू खत्म हुआ तो मैंने पीआर टीम को पूछा, क्या मैंने कुछ गलत बोल दिया क्या. हो सकता है लोग वो लाइन निकालकर डीबेट करने लगें. मैं परेशान भी थी.''
जान्हवी ने बताया,
''मैं नहीं चाहती थी कि लोग मेरी उस बात को गलत तरीके से लें. मेरी फिल्म भी रिलीज़ होने वाली थी. उस पर गलत असर पड़ता. मेरे पीआर ने फिर वापस लल्लनटॉप में कॉल भी किया. कहा कि मेरे उस पार्ट को हटा दिया जाए. मगर उन लोगों ने कहा कि जाने देते हैं. तो बात ये है कि मेरे पीआर तो उस लाइन को ही हटवाना चाहते थे. जिसे लोग कह रहे हैं कि वो मेरा पीआर स्टंट था.''
जान्हवी ने कहा कि उनको खुद पर शर्म आती थी कि वो उसी रोड पर रहती थीं, जिसका नाम आंबेडकर के नाम पर था. मगर उन्हें बीआर अंबेडकर के बारे में ज़्यादा नहीं पता था. जान्हवी ने कहा,
''मैंने सोचा कि मैं इस सोसायटी का हिस्सा हूं मगर इसके बारे में मुझे बहुत कम पता है. मैं उस रोड पर रहती थी जिसका नाम आंबेडकर के नाम पर था. उस वक्त भी मुझे उनके इतिहास के बारे मे कुछ भी नहीं पता था. मुझे शर्म आनी चाहिए.''
जान्हवी ने कहा इसी के बाद उन्होंने Annihilation Of Caste बुक पढ़ी. बहुत सारे वीडियोज़ देखे. उन्होंने आज के युवाओं से भी अपील की कि वो इतिहास पढ़ें. बहुत ज़रूरी है कि आज की यंग जनरेशन को हिस्ट्री के बारे में पता होना चाहिए.
वीडियो: जान्हवी कपूर की Ulajh का ट्रेलर आया, लेकिन कई सस्पेंस अब भी बरकरार हैं

