श्रेयस-तुषार की 'कपकपी' का मोशन पोस्टर आया, जाह्नवी और रामचरण की फिल्म 'RC16'लॉन्च हुई, सुकुमार के साथ फिल्म बनाएंगे रामचरण. सिनेमा जगत की सभी हलचल जाननीहै तो एकदम सही जगह पहुंचे हैं आप. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी सभी खबरें:# विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में नज़र आयेंगे कार्तिक आर्यन!बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, विशाल भारद्वाज अपनी अगली फिल्म के लिएकार्तिक आर्यन से बातचीत कर रहे हैं. ये एक ग्रिटी थ्रिलर फिल्म होगी. जिसे कार्तिकऔर विशाल भारद्वाज साथ मिल कर प्रोड्यूस करेंगे. फिल्म 2025 में सिनेमाघरों मेंरिलीज़ होगी.# इस साल नहीं शुरू होगी नितेश तिवारी की ‘रामायण’रणबीर कपूर की 'रामायण' से जुड़ी नई रिपोर्ट का कहना है कि मेकर्स के बीच आंतरिकमतभेद चल रहे हैं. उसकी वजह से फिल्म खिंचती चली जा रही है. वो मसले सुलझाने के बादही ‘रामायण’ पर काम शुरू हो सकेगा. इसका ये मतलब नहीं कि इस प्रोजेक्ट को बंद करदिया गया है. बस फिल्म का काम पोस्टपोन हुआ है. ‘रामायण’ की शूटिंग साल 2024 मेंशुरू नहीं होने वाली.# श्रेयस-तुषार की 'कपकपी' का मोशन पोस्टर आयाश्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की कॉमेडी फिल्म 'कपकपी' का पहला मोशन पोस्टर आ गया है.फिल्म को संगीत सिवान डायरेक्ट कर रहे हैं. अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस नहींकी गई है.# जाह्नवी और रामचरण की फिल्म 'RC 16' लॉन्च हुईजाह्नवी कपूर और रामचरण की फिल्म RC 16 की लॉन्चिंग हो गई है. 'देवरा' के बाद येजाह्नवी की दूसरी साउथ फिल्म है. फिल्म को बुची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं. # सुकुमार के साथ फिल्म बनाएंगे रामचरणबुची बाबू सना की फिल्म के बाद रामचरण सुकुमार के साथ अपनी अगली फिल्म के लिएकोलेबोरेट करेंगे. सुकुमार अभी 'पुष्पा 2' के साथ बिज़ी हैं. जिसके बाद वो रामचरणवाली फिल्म पर काम शुरू करेंगे.# रिलीज़ हुई सारा अली खान की 'ए वतन मेरे वतन'सारा अली खान की फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो गई है.फिल्म में सारा अली खान ने ऊषा मेहता का किरदार निभाया है. फिल्म को कनन अय्यर नेडायरेक्ट किया है.