The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jana Nayagan Piracy Case: Thalapathy Vijay Receive Strong Support from Rajinikanth and Other South Actors

थलपति विजय की 'जन नायगन' लीक हुई, पूरी साउथ इंडस्ट्री उखड़कर साथ खड़ी हो गई

थलपति विजय के सपोर्ट में रजनीकांत, कमल हासन समेत तमाम साउथ इंडियन स्टार्स उतर आए हैं. पुलिस ने केस में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 04:25 PM IST)
jana nayagan, rajinikanth, suriya, kamal haasan, thalapathy vijay,
'जन नायगन' 09 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी मगर इसे सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Thalapathy Vijay की Jana Nayagan को एक तरफ सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला. दूसरी तरफ ये रिलीज़ से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई. किसी फिल्म का यूं लीक होना मेकर्स को भयंकर नुकसान पहुंचाता है. खासकर तब, जब उसे इतने बड़े बजट पर बनाया गया हो. 'जन नायगन' की ये हालत देखकर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज़ के कई तमाम स्टार्स विजय के समर्थन में खड़े हो गए हैं. Rajinikanth, Kamal Haasan और R Madhavan जैसे एक्टर्स ने लोगों से अपील की है कि वो इस मूवी के पायरेटेड वर्जन को बिल्कुल भी न देखें. 

वेटरन एक्टर चिरंजीवी 'जन नायगन' की पायरेसी के खिलाफ़ आवाज़ उठाने वाले पहले एक्टर थे. X पर एक पोस्ट डालते हुए वो लिखते हैं,

"जन नायगन का दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से लीक होना मुझे बहुत परेशान कर रहा है. सिनेमा भरोसा, एफर्ट और कई लोगों के सपनों से मिलकर बनता है. ऐसी घटनाएं हम सभी पर असर डालती हैं और हमें याद दिलाती हैं कि अपने क्रिएटिव काम की सुरक्षा करना कितना जरूरी है. हम KVN Productions के साथ खड़े हैं ताकि इस नुकसान को रोका जा सके और दोषियों को सज़ा मिले. आइए, हम सभी मिलकर सिनेमा को सम्मान और सुरक्षा करें. किल पायरेसी. सेव सिनेमा."

jana nayagan
चिरंजीवी का पोस्ट.

सुपरस्टार रजनीकांत ने 'जन नायगन' और विजय के सपोर्ट में लिखा,

"किसी के द्वारा जन नायगन फिल्म का इंटरनेट पर लीक कर दिया जाना बेहद चौंकाने और दुख देने वाली बात है. फिल्म एसोसिएशंस को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए. इस तरह के क्राइम को आगे नहीं बढ़ने देना चाहिए."

jana nayagan
रजनीकांत का पोस्ट.

कमल हासन ने 'जन नायगन' की पायरेसी के लिए सिस्टम को ज़िम्मेदार ठहराया. वो लिखते हैं,

"जन नायगन का लीक होना कोई एक्सीडेंट नहीं है. ये सिस्टम के फेलियर का नतीजा है. अगर इसका प्रोसेस समय पर पूरा कर लिया जाता, तो आज ऐसी हालत नहीं होती. सर्टिफिकेशन में हुई देरी ने पायरेसी का रास्ता आसान कर दिया. जब कानूनी तरीके से एक्सेस रुक जाता है, तो गैर-कानूनी तरीके हावी हो जाते हैं. पायरेसी राजनीति से परे है. ये आर्ट और आर्टिस्ट पर सीधा हमला है. ये सैकड़ों कलाकारों और टेक्नीशियन्स की मेहनत, ईमानदारी से टैक्स देने वाले प्रोड्यूसर्स, एग्ज़िबिटर्स और थिएटर मालिकों के इन्वेस्टमेंट को खतरे में डालती है. वही लोग, जो उस सिनेमा को जिंदा रखते हैं, जिससे हम प्यार करते हैं. जब सिस्टम ही फेल हो जाए, तो क्रिएटर की रक्षा कौन करेगा? हमें जवाबदेही, तेज़ सर्टिफिकेशन, सख्त कार्रवाई और रियल टाइम में उन फिल्मों को हटवाने की ज़रूरत है. मुझे भरोसा है कि सिनेमा से सच्चा प्यार करने वाले लोग एकजुट होंगे और पहले की तरह इस बार भी थिएटर में जाकर मूवी को सही तरीके से देखकर करारा जवाब देंगे."

jana nayagan
कमल हासन का पोस्ट.

सूर्या ने विजय को सपोर्ट करते हुए लिखा,

"दिल तोड़ने वाला और अनुचित. एक पूरी टीम का पैशन इस तरह बर्बाद हो गया. मैं आप सबसे ईमानदारी से रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज़ इस फिल्म को न यहां देखें, न शेयर करें और न ही इस पर कोई डिस्कशन करें. उनके काम को रिस्पेक्ट दें. मैं अपने दोस्तों के साथ खड़ा हूं और इस हरकत की आलोचना करता हूं. ये माफी के लायक नहीं है."

jana nayagan
सूर्या का पोस्ट.

सूर्या के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए आर माधवन ने कहा,

"मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं. ये वाकई बेहद दिल तोड़ने और परेशान करने वाली बात है. लोग आखिर इससे बचकर निकल कैसे जा रहे हैं? प्लीज़ इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों की मेहनत का सम्मान करें और इसे पायरेटेड प्लेटफॉर्म्स पर देखने से बचें."

jana nayagan
आर माधवन का पोस्ट.

'अर्जुन रेड्डी' फ़ेम विजय देवेरकोंडा ने लिखा,

"जन नायगन का लीक होना मुझे गुस्सा दिलाता है. अपने करियर की शुरुआत में मैंने खुद इस तरह का दर्द और नुकसान झेला है. उस वक्त ऐसा लगता है जैसे आप निशाने पर हैं. उम्मीद टूट जाती है. ये सिर्फ मेरे बारे में नहीं. इसमें को-एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और कई लोगों के सपने जुड़े होते हैं. इसलिए इस मुद्दे को जल्द-से-जल्द सुलझाया जाना चाहिए. इसके पीछे जो भी दोषी हैं, उनकी पहचान होनी चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता, तो ये सिस्टम की विफलता होगी. ये बार-बार याद दिलाता है कि कुछ लोग कितने असंवेदनशील हो सकते हैं और बिना सोचे-समझे किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं. मैं इस फिल्म की पूरी टीम के साथ हूं और उन्हें अपना अनकंडिशनल सपोर्ट देता हूं."

jana nayagan
विजय देवेरकोंडा का पोस्ट.

बता दें कि तमिल नाडु साइबर क्राइम ने 'जन नायगन' पायरेसी केस में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें फिल्म के HD वर्जन को लीक करने के पीछे का दोषी माना जा रहा है. इसके अलावा, पुलिस ने 300 से अधिक पायरेसी लिंक्स को भी ब्लॉक करवाया है.

वीडियो: 'जन नायगन' फिल्म से Amazon Prime Video ने तोड़ी डील, अब क्या होगा?

Advertisement

Advertisement

()