The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • James Cameron says Avatar 3 will make some money, not sure of Avatar 4 and Avatar 5

"अवतार 3 मुनाफा नहीं कमाएगी..", क्या जेम्स कैमरन 'अवतार' सीरीज़ को बंद करेंगे?

जेम्स कैमरन ने एक हालिया इंटरव्यू में हिंट दिया जिससे 'अवतार 4' और 'अवतार 5' का भविष्य संकट में पड़ सकता है.

Advertisement
avatar 3, james cameron
'अवतार 3' दिसम्बर 2025 में रिलीज़ हो रही है.
pic
यमन
5 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीती 03 अक्टूबर को James Cameron की फिल्म Avatar: The Way of Water को फिर से सिनेमाघरों में उतारा गया. दरअसल साल 2025 के अंत में ‘अवतार’ सीरीज़ की तीसरी फिल्म Avatar: Fire and Ash रिलीज़ हो रही है. उससे पहले दूसरे पार्ट को री-रिलीज़ किया गया है. खैर इस मौके पर जेम्स कैमरन ने वैराइटी से बात की. उनके इस इंटरव्यू से ‘अवतार 3’ और इस सीरीज़ की अगली फिल्मों पर सवालिया निशान उठने लगे हैं. लोग लिख रहे हैं कि जेम्स को भरोसा नहीं कि ‘अवतार 3’ भयंकर पैसा कमाने वाली है.

Embed

जेम्स ये बात पहले ही अनाउंस कर चुके हैं कि वो ‘अवतार 3’ के बाद इस सीरीज़ से थोड़ा ब्रेक लेंगे. इस दौरान वो Ghosts of Hiroshima नाम की फिल्म डायरेक्ट करेंगे. हालिया इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि ‘घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा’ की टाइमलाइन क्या है. वो फिल्म कब बनेगी. जेम्स ने जवाब दिया,

Embed

जेम्स ने इंटरव्यू के अंत में यही कहा कि वो अभी किसी दोहरे रास्ते पर हैं. उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि ‘अवतार’ वाली फिल्मों से ब्रेक लेकर किसी और फिल्म पर काम शुरू किया जाए, या फिर पहले इन्हीं दोनों फिल्मों को निपटा लिया जाए. बकौल जेम्स, उन्हें एक ही बात पर भरोसा है. वो ये कि वो कहानियां कहते रहना चाहते हैं. फिल्में बनाते रहना चाहते हैं.  
 

वीडियो: "अवतार 3 अब तक की सबसे लंबी फिल्म होगी", जेम्स कैमरन ने फिल्म के बारे क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()