"अवतार 3 अब तक की सबसे लंबी फिल्म होगी", जेम्स कैमरन ने अब क्या बता दिया?
James Cameron ने बताया कि वो Avatar 3 यानी Avatar: Fire and Ash बनाने ही नहीं वाले थे. फिर प्लान कैसे बदला?
James Cameron की Avatar 3 यानी Avatar: Fire And Ash साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है. साल 2009 में आई ‘अवतार’ ने इस फ्रैंचाइज़ की नींव रखी थी. उसके बाद साल 2022 में फिल्म का सीक्वल ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ आया. ये दोनों फिल्में सिनेमा के मीडियम को और बॉक्स ऑफिस के दायरे को बहुत ऊपर ले गईं. अब इस सीरीज़ का तीसरा पार्ट आने वाला है. डायरेक्टर जेम्स कैमरन ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर Empire Magazine से बात की है. उन्होंने बताया कि ये फ्रैंचाइज़ की सबसे लंबी फिल्म होने वाली है.
जेम्स ने बताया कि ओरिजनली ‘अवतार 3’ बनाने का कोई प्लान नहीं था. वो चाहते थे कि साल 2009 में आई ‘अवतार’ के बाद तीन फिल्में बनाई जाएं. इसी आइडिया के साथ राइटर्स के साथ बातचीत शुरू हुई. जैसे-जैसे कहानी डिवेलप होने लगी, वो बड़ी होती चली गई. जेम्स बताते हैं कि ‘अवतार 2’ यानी ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ का एक प्लॉट पॉइंट इतना बड़ा हो गया था कि उस पर अलग फिल्म प्लान करनी पड़ी. जेम्स आगे कहते हैं,
‘अवतार 2’ तीन घंटे 12 मिनट की फिल्म थी. अब ‘अवतार 3’ इससे भी लंबी फिल्म होने वाली है. बाकी एम्पायर मैगज़ीन को दिए पिछले इंटरव्यू में जेम्स से पूछा गया था कि ऑडियंस को फिल्म से क्या एक्सपेक्ट करना चाहिए. तब उनका जवाब था,
जेम्स ने आगे जोड़ा,
बता दें कि ‘अवतार 3’ पहले 20 दिसम्बर, 2024 को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन फिर इसे आगे खिसका दिया गया. अब ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में 19 दिसम्बर 2025 को उतरेगी.
वीडियो: "अवतार 3 देखकर आपका खून उबल जाएगा", डायरेक्टर जेम्स कैमरन ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट!

.webp?width=60)

