The Lallantop
Advertisement

अवतार 3 एक मज़बूत फिल्म है, मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा - जेम्स कैमरन

'अवतार' की तीसरी फिल्म इस फ्रैंचाइज़ की सबसे लंबी फिल्म होने वाली है.

Advertisement
avatar 3, fire and ash, james cameon
'अवतार 3' दिसम्बर 2025 में रिलीज़ होने वाली है.
pic
यमन
27 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 27 अगस्त 2025, 07:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

James Cameron की फिल्म Avatar 3: Fire and Ash इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है. साल 1997 में आई Titanic के बाद जेम्स ने कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं उठाया. खुद को पूरी तरह से ‘अवतार’ की दुनिया में झोंक दिया. अब फिल्म बनकर रिलीज़ होने वाली है. जेम्स ने हाल ही में ‘अवतार 3’ को लेकर Associated Press से बात की. उन्होंने बताया कि ये बहुत मज़बूत फिल्म बन रही है. उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा,

Embed

Embed

जेम्स इससे पहले भी ‘अवतार 3’ को लेकर बात कर चुके हैं. एम्पायर मैगज़ीन को दिए पिछले इंटरव्यू में जेम्स से पूछा गया था कि ऑडियंस को फिल्म से क्या एक्सपेक्ट करना चाहिए. तब उनका जवाब था,

Embed

जेम्स ने बताया कि ओरिजनली ‘अवतार 3’ बनाने का कोई प्लान नहीं था. वो चाहते थे कि साल 2009 में आई ‘अवतार’ के बाद तीन फिल्में बनाई जाएं. इसी आइडिया के साथ राइटर्स के साथ बातचीत शुरू हुई. जैसे-जैसे कहानी डिवेलप होने लगी, वो बड़ी होती चली गई. जेम्स बताते हैं कि ‘अवतार 2’ यानी ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ का एक प्लॉट पॉइंट इतना बड़ा हो गया था कि उस पर अलग फिल्म प्लान करनी पड़ी. जेम्स आगे कहते हैं,

Embed

बता दें कि ‘अवतार 3’ के बाद दो पार्ट्स और आएंगे. चौथी फिल्म 2029 में रिलीज़ होगी, और पांचवी फिल्म 2031 में आएगी. हालांकि ‘अवतार 3’ के बाद जेम्स चौथी फिल्म का काम पूरा नहीं करेंगे. वो Ghosts of Hiroshima नॉवल को एक फिल्म में अडैप्ट करने जा रहे हैं. ‘अवतार 3’ के बाद यही जेम्स का अगला प्रोजेक्ट होगा.   

वीडियो: "अवतार 3 अब तक की सबसे लंबी फिल्म होगी", जेम्स कैमरन ने फिल्म के बारे क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()