The Lallantop
Advertisement

जेम्स कैमरन ने बताया, 'अवतार 3' में क्या होने वाला है?

जेम्स ने पहले बताया था कि 'अवतार' के तीसरे और चौथे पार्ट्स पर काम शुरू भी हो चुका है.

Advertisement
pic
1 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 1 जनवरी 2023, 06:34 PM IST)
avatar 3 story james cameron navi tribe
जेम्स ने बताया कि वो नावी लोगों का अलग पक्ष दिखाना चाहते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

James Cameron की Avatar 2 का रौला अभी थमा नहीं है, और इस बीच उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट की कहानी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी शेयर कर दिया. जेम्स ने बताया कि Avatar 3 में नावी ट्राइब से जुड़े नए लोगों को दिखाया जाएगा, जिन्हें ‘ऐश पीपल’ कहा जा सकता है. उन्होंने साथ ही कहा कि ये लोग अच्छे नहीं होंगे. 
20 मिनट्स नाम की फ्रेंच वेबसाइट से बात करते हुए जेम्स ने बताया,

मैं चाहता हूं कि अब तक जितने कल्चर दिखाए जा चुके हैं, इस बार उनसे अलग दिखाऊं. ‘ऐश पीपल’ आग को दर्शाएंगे. मैं नावी को एक ऐंगल से दिखाना चाहता हूं. अभी तक हमने सिर्फ उनका अच्छा साइड देखा है. पिछली फिल्मों में इंसान बुरे थे और नावी अच्छे थे. ‘अवतार 3’ में इसके विपरीत होगा. 

जेम्स ने इंटरव्यू में सिर्फ तीसरे पार्ट पर ही बात नहीं, ‘अवतार’ की दुनिया आगे क्या मोड़ लेगी, इसका भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि वो मुख्य किरदारों की कहानी जारी रखेंगे, लेकिन साथ ही नए ब्रह्मांडों को भी एक्सप्लोर करेंगे. अपनी बात में जोड़ा कि अब तक सिर्फ सेट अप किया गया है, और आखिरी के पार्ट अब तक के सबसे बेस्ट पार्ट होंगे. 

avatar 3 story james cameron
जेम्स ने बताया कि तीसरे पार्ट में नावी के नए ट्राइब को दिखाया जाएगा, जो अच्छे नहीं होंगे. 

‘अवतार 3’ की रिलीज़ के लिए 20 दिसम्बर, 2024 की तारीख अनाउंस की गई थी. वहीं ‘अवतार 4’ और ‘अवतार 5’ को 18 दिसम्बर, 2026 और 22 दिसम्बर, 2028 को रिलीज़ किए जाने का प्लान है. जेम्स अपने इंटरव्यूज़ में एक बात अनेकों बार दोहरा चुके हैं, कि ‘अवतार’ की आने वाली फिल्मों का भविष्य फिल्म के दूसरे पार्ट पर निर्भर करता है. अगर ऑडियंस दूसरे पार्ट को पसंद करती है तभी वो आगे की फिल्मों पर काम करते रहेंगे. बीती 16 दिसम्बर को ‘अवतार’ का दूसरा पार्ट Avatar: The Way of Water रिलीज़ हुआ था. दुनियाभर में फिल्म अब तक एक बिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई कर चुकी है. भारतीय मुद्रा में ये आंकड़ा करीब 8275 करोड़ रुपए होता है. इंडिया में भी फिल्म पैसा फोड़ रही है. अब तक ‘अवतार 2’ ने 307 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. सिनेमाघर से मिल रहे ऐसे रिस्पॉन्स से ज़ाहिर है कि फिल्म को पसंद किया जा रहा है.              

वीडियो: दी सिनेमा शो: अवतार 2 ने 12 दिनों में इंडिया में भी बहुत बढ़िया कमाई कर ली है

Advertisement

Advertisement

()