"शाहरुख खान के स्टार बनने में सिर्फ उनकी एक्टिंग का हाथ नहीं, और बहुत कुछ है"
शाहरुख खान के स्टारडम पर जयदीप अहलावत ने कहा- आर्टिस्ट पहले इंसान की तरह जुड़ता है.

Jaideep Ahlawat का कहना है कि Shahrukh Khan को शाहरुख खान सिर्फ उनकी एक्टिंग ने नहीं बनाया. उनके स्टारडम के पीछे और भी बहुत कुछ है. Ranbir Kapoor को वो स्टार और एक्टर, दोनों मानते हैं. वहीं, Naseeruddin Shah, Om Puri और Irrfan Khan के बारे में उन्होंने कहा कि ये सभी आला दर्जे के एक्टर्स हैं. मगर इन्हें लोगों के दिलों पर राज करने का मौक़ा नहीं मिला. हाल ही में जब जयदीप The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest In The Newsroom में आए, तो इस मसले पर खुलकर बात की. सवाल था कि क्या ये सही है कि जो मशहूर है वो अक्सर सतही होता है. जैसे शाहरुख खान बहुत बड़े स्टार हैं. मगर नसीरुद्दीन शाह या Pankaj Kapoor जैसे एक्टर्स की फेहरिस्त में उनका नाम नहीं आता. इस पर जयदीप ने कहा,
जयदीप ख़ुद को इस क़ाबिल नहीं मानते कि वो किसी की पॉपुलैरिटी को जज कर सकें. मगर स्टार और एक्टर्स के मसले पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा,
बड़े एक्टर्स, बड़े स्टार क्यों नहीं बन सके, इस पर जयदीप ने कहा,
जयदीप अहलावत शाहरुख खान और रणबीर कपूर, दोनों के साथ काम कर चुके हैं. शाहरुख से वो ‘रईस’ के सेट पर मिले. रणबीर कपूर के साथ उन्होंने ‘रॉकस्टार’ में काम किया था. अब वो शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नज़र आएंगे. रणबीर के साथ वो ‘रामायण’ में नज़र आ सकते थे. मगर बात नहीं बनी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: जयदीप अहलावत को न्यूयॉर्क में पुलिस ने क्यों घेर लिया था? शाहरुख से क्या बात हुई?

.webp?width=60)

