पहले जयदीप अहलावत को कमज़ोर एक्टर बताया, फिर माफी मांगकर रोल दिया
जयदीप ने जॉन अब्राहम की आर्मी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया. पिक्चर बंद हो गई.
.webp?width=210)
Aakrosh. ये Jaideep Ahlawat की पहली फिल्म थी. मगर इससे पहले वो दर्जनभर फिल्मों के लिए ऑडिशन दे चुके थे. इनमें से एक John Abraham की चार फौजियों पर बन रही फिल्म भी शामिल थी. वो फिल्म तो नहीं बनी. मगर वो ऑडिशन जयदीप की यादों में आज भी कैद है. जयदीप इसे अपने सबसे बेहतरीन ऑडिशंस में से एक मानते हैं. हाल ही में जब वो The Lallantop के विशेष कार्यक्रम Guest In The Newsroom में आए, तब इस यादगार ऑडिशन का पूरा किस्सा सुनाया.
जॉन अब्राहम की फिल्म के लिए जयदीप का ये ऑडिशन कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान ने लिया था. वही हनी त्रेहान जिनकी दिलजीत स्टारर फिल्म ‘पंजाब 95’ सेंसर बोर्ड के पास फंसी हुई. बोर्ड ने उनसे फिल्म में 120 कट्स लगाने के निर्देश दिए हैं. ख़ैर, जयदीप ने हनी के साथ हुए उस ऑडिशन को याद करते हुए कहा,
जयदीप ने बताया कि ये ऑडिशन यादगार क्यों था. उन्होंने कहा,
FTII के दिनों के साथी सनी हिंदुजा के कहने पर जयदीप को ऑडिशन के लिए कॉल आया. जयदीप बताते हैं-
जॉन स्टारर आर्मी फिल्म तो नहीं बनी. मगर इस ऑडिशन ने जयदीप को अजय देवगन स्टारर ‘आक्रोश’ में काम दिला दिया. जयदीप ने बताया कि ‘आक्रोश’ के लिए उन्हें किस तरह परखा गया. उन्होंने कहा,
साल 2010 में आई फिल्म ‘आक्रोश’ में परेश रावल, अजय देवगन और अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स भी थे. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘कमांडो’, ‘राज़ी’ ने उन्हें अलग पहचान दी. ‘पाताल लोक’ ने उन्हें स्टार बनाया. अब जयदीप शाहरुख खान की मेगाबजट फिल्म ‘किंग’ में नज़र आएंगे.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: जयदीप अहलावत को न्यूयॉर्क में पुलिस ने क्यों घेर लिया था? शाहरुख से क्या बात हुई?

.webp?width=60)

