The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jacqueline Fernandez and Disha Patani join Akshay Kumar in 'Welcome 3'

'वेलकम 3' की फीमेल कास्ट फाइनल होते ही फिल्म की कहानी का हिंट मिल गया

हाल ही में 'वेलकम 3' के नए डायरेक्टर का भी पता चला है.

Advertisement
pic
8 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 8 अगस्त 2023, 06:27 PM IST)
welcome 3 star cast
वेलकम 3 में जैकलीन और दिशा पाटनी की एंट्री हुई है
Quick AI Highlights
Click here to view more

Welcome 3 पर धड़ाधड़ खबरें आ रही हैं. 8 अगस्त को ही खबर आई थी कि इसे अहमद खान डायरेक्ट करने वाले हैं. अब एक और नई खबर आ गई है. इसमें कहा जा रहा है कि फिल्म की लीड फीमेल कास्ट फाइनल कर दी गई है.

पिंकविला ने एक रिपोर्ट छापी है, इसके अनुसार फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट में जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी का नाम शामिल है. इस रिपोर्ट में फिल्म की कहानी का हिंट भी दिया गया है. चूंकि 'वेलकम' फ्रेंचाइज की पहली दोनों फ़िल्में फीमेल लीड के इर्दगिर्द होने वाले कॉन्फ्लिक्ट पर थीं, इसलिए ये फिल्म भी वैसी ही किसी कहानी पर आधारित हो सकती है. 'वेलकम 3' में भी इसकी फीमेल स्टारकास्ट के चलते कोई कन्फ्यूजन पैदा होगा. इसी से कॉमेडी निकलेगी.

'वेलकम' और 'वेलकम बैक' को अनीज बज्मी ने डायरेक्ट किया था. 'वेलकम 3' को अहमद खान डायरेक्ट करेंगे. साल के अंत तक फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी. अहमद ने इससे पहले फिरोज नाडियाडवाला के साथ 'फूल एंड फाइनल' की है. इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ की तीन बड़ी ऐक्शन फ़िल्में डायरेक्ट की हैं. ये फ़िल्में हैं, 'बागी-2', ''बाग़ी-3' और 'हीरोपंती-2'. ऐसा भी कहा जा रहा है कि 'वेलकम 3' में कॉमेडी के साथ-साथ ऐक्शन भी भरपूर होगा. इसलिए भी इसमें अहमद खान को साइन किया गया है.

'वेलकम 3' से अक्षय कुमार की इस फ्रेंचाइज में वापसी हो रही है. वो पहली वाली फिल्म का हिस्सा थे. दूसरे में जॉन अब्राहम थे. तीसरे में फिर से वो लौटे हैं. लेकिन इस बार नाना पाटेकर और अनिल कपूर फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ पैसों को लेकर बात नहीं बनी. इसलिए उनकी जगह अरशद वारसी और संजय दत्त फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे. परेश रावल तो फिल्म का हिस्सा होंगे ही. साथ ही इस बार दो नए किरदार इंट्रोड्यूज किए गए हैं. इन्हें कोई प्रोफेशनल ऐक्टर्स नहीं, बल्कि दो प्रोफेशनल सिंगर्स निभाएंगे. दलेर मेहंदी और मीका सिंह को इन दोनों किरदारों के लिए साइन किया गया है. पहले वो ये रोल नहीं करना चाहते थे. लेकिन बाद में अपने रोल की इम्पोर्टेंस के चलते उन्होंने इसके लिए हां कह दी.

ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है. अन्य प्री-प्रोडक्शन के काम पूरे किए जा रहे हैं. मेकर्स को इंतज़ार है अक्षय कुमार का. जैसे ही अक्षय ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग से फ्री होते हैं, वैसे ही ‘वेलकम 3’ फ्लोर पर उतर जाएगी.

वीडियो: वेलकम 3 में अनिल कपूर, नाना पाटेकर की जगह संजय दत्त, अरशद वारसी होंगे

Advertisement

Advertisement

()