The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jackky Bhagnani says he mortgaged his properties for Akshay Kumar starrer Bade Miyan Chote Miyan

"अक्षय की फिल्म बनाने के लिए हमने प्रॉपर्टी तक गिरवी रख दी, अब तक आधे पैसे भी नहीं चुका पाए"

Akshay Kumar और Tiger Shroff की Bade Miyan Chote Miyan के प्रोड्यूसर Jackky Bhagnani ने कहा, उनका दर्द कोई नहीं समझता.

Advertisement
Tiger Shroff, Akshay Kumar, Jackky Bhagnani, bmcm,
400 करोड़ रुपए में बनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लागत की एक चौथाई कमाई भी न कर पाई.
pic
अंकिता जोशी
1 मई 2025 (अपडेटेड: 1 मई 2025, 06:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Akshay Kumar और Tiger Shroff स्टारर Bade Miyan Chote Miyan 400 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ बनाई गई. मेकर्स को उम्मीद थी कि पब्लिक आज कल बड़े स्केल पर बनी एक्शन फिल्में देख रही है. इसलिए उनकी फिल्म भी चल गई. प्रोड्यूसर Vasu Bhagnani ने तो फिल्म की रिलीज़ से पहले ये दावा तक कर दिया था कि BMCM, 1000 करोड़ रुपए कमाएगी. मगर रिलीज़ के बाद फिल्म बमुश्किल 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर पाई. मेकर्स को तगड़ा नुकसान हुआ. इसके बाद प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और Pooja Entertainment को लेकर कई तरह की खबरें आईं. पहले रिपोर्ट आई कि वाशु ने क्रू मेम्बर्स को पैसे नहीं दिए. फिर खबर आई कि फिल्म के डायरेक्टर Ali Abbas Zafar ने भी नॉन-पेमेंट ईशू के चलते प्रोड्यूसर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है. ख़बरें ये भी आईं कि पैसा चुकाने के लिए वाशु भगनानी ने मुंबई स्थित पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस 250 करोड़ रुपए में बेच दिया. अब इन सब मसलों पर ताज़ा अपडेट दिया है, वाशु भगनानी के बेटे और एक्टर-प्रोड्यूसर Jackky Bhagnani के. हालिया इंटरव्यू में जैकी ने बताया कि ये फिल्म बनाने के लिए उनके परिवार को उनकी प्रॉपर्टी तक गिरवी रखना पड़ गई.

Image embed

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की असफलता पर इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए जैकी भगनानी ने कहा,

Image embed

फिल्म का न चलना एक बात है. मगर रिलीज़ के बाद फिल्म कई तरह के विवादों में भी आई. इस पर जैकी ने कहा,

Image embed

Image embed

जैकी ने डायरेक्टर को भी इस नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने अली अब्बास ज़फ़र का नाम तो नहीं लिया, मगर उस तरफ़ इशारा करते हुए कहा,

Image embed

2024 में रिलीज़ हुई 'बड़े मियां छोटे मियां' अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के करियर के लिए भी बड़ी फिल्म थी. मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन भी थे. वो विलन बने थे. रॉनित रॉय, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी अहम किरदारों में थे. इसकी कास्टिंग के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म के VFX और मार्केटिंग पर भी तगड़ा पैसा खर्च किया था. मगर फिल्म चली नहीं. BMCM ने देशभर से 60 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 102 करोड़ रुपए कलेक्ट किए थे.  

वीडियो: अक्षय कुमार की फ़िल्में प्रोड्यूस करने वाले 'कंगाल' हो गए?

Advertisement

Advertisement

()