'बेबी जॉन' के फ्लॉप होने पर बोले जैकी श्रॉफ, प्रोड्यूसर्स के लिए दुख होता है
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई.

एनिमेटेड फिल्म Mahavatar Narsimha का टीज़र आया, Prabhas की Raja Saab का नया पोस्टर आया, Ranbir Kapoor को Dhoom 4 का अपडेट आया. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1. डिज़्नी पर 10 बिलियन डॉलर का केसडिज़्नी की हिट एनिमेटेड फिल्म फ़्रैन्चाइज़ है 'मोआना'. अब बक वूडॉल नाम के एक एनिमेटर ने डिज़्नी पर कॉपीराइट इन्फ्रिजन्मेंट का केस कर दिया है. उनका कहना है कि 'मोआना' में बिना परमिशन उनका स्क्रीनप्ले कॉपी किया है. इसलिए उन्होंने कंपनी पर 10 बिलियन डॉलर यानी 86,657 करोड़ रुपये का केस किया है. इस मामले में अब तक डिज़्नी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.
2. एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का टीज़र आयाएनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का टीज़र आ गया है. ये फिल्म भगवान नरसिंह की कहानी बताएगी. फिल्म को अश्विन कुमार ने डायरेक्ट किया है. इसे KGF,'कांतारा' और 'सलार' वाली होम्बाले फिल्म्स प्रेजेंट कर रही है. 'महावतार नरसिम्हा' 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
3. प्रभास की 'राजा साब' का नया पोस्टर आयामेकर्स ने प्रभास की 'राजा साब' का नया पोस्टर रिलीज़ किया है. पोस्टर में प्रभास कुर्ता-पायजामा पहने हुए ट्रैडिशनल लुक में नज़र आ रहे हैं. ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी लीड रोल्स में हैं. फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है.
4. 'बेबी जॉन' के फ्लॉप होने पर क्या बोले जैकी श्रॉफ?वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' में जैकी श्रॉफ विलेन बने थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई. अब फिल्म की इस असफलता पर जैकी श्रॉफ ने बात की. जैकी ने इंडिया टुडे डिजिटल से बात करते हुए कहा, "फिल्म के अच्छा परफॉर्म ना करने पर दुःख होता है. पर खुद के लिए नहीं, प्रोड्यूसर्स के लिए. आप अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं. लेकिन जिन लोगों ने पैसा लगाया है, उनके बारे में भी सोचना चाहिए."
5. रणबीर कपूर की 'धूम 4' पर बड़ा अपडेट आयाइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा 'धूम 4' को बड़ी फिल्म बनाना चाहते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है, "धूम 4 में रणबीर कपूर का अलग लुक होने वाला है. ये फिल्म अगले साल अप्रैल में फ्लोर पर चली जाएगी. फिलहाल प्रोडक्शन टीम फिल्म के लिए दो फीमेल लीड और एक विलेन लॉक करने की कोशिश कर रही है. फिल्म में विलन के रोल के लिए साउथ के एक्टर्स को कंसिडर किया जा रहा है. फिल्म पर आदित्य चोपड़ा और विजय कृष्ण आचार्य काम कर रहे हैं. उनका विज़न है कि ऐसा सिनेमाई अनुभव रचा जाए जो ऑडियंस ने अब तक नहीं देखा."
6. "यूनिट का घर चलाने के लिए रोहित ने बनाई सर्कस"साल 2022 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. डिजिटल कॉमेंट्री नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में फिल्म के राइटर यूनुस सजावल से पूछा गया कि ‘सर्कस’ की नाकामयाबी से कैसे डील किया. तब यूनुस ने बताया कि 'सर्कस' के समय रोहित अपने सेट पर 500 लोगों को बुलाकर रखते थे. उनकी शूटिंग भले ही न हो लेकिन फिर भी उन्हें सेट पर बुलाया जाता. ताकि उन्हें रोज़ाना पैसा मिलता रहे.
वीडियो: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' क्यों हुई फ्लॉप? राजपाल यादव ने बताया

.webp?width=60)

