The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Its not that simple 2: A voot web series starring Swara Bhaskar, Sumeet Vyas and Purab Kohli in lead roles directed by Danish Aslam

इस तगड़ी वेब सीरीज़ में साथ नज़र आएंगे स्वरा भास्कर और सुमित व्यास

एक मां को भी प्यार, सेक्स, सफलता की चाहत हो सकती है, ये सीरीज़ इसी बारे में बात करेगी.

Advertisement
pic
5 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018, 02:03 PM IST)
Img The Lallantop
इस सीरीज़ को डायरेक्ट किया है दानिश असलम ने, जो इससे पहले दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ब्रेक के बाद' भी डायरेक्ट कर चुके हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
स्वरा भास्कर. बॉलीवुड एक्ट्रेस, जो 'निल बटे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ आरा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों से अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं. स्वरा अपनी बातें ट्विट्स और बयानों की मदद से खुलकर रखती हैं. इसलिए उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता रहा है. लेकिन वो रॉक सॉलिड हैं फिल्मी करियर में भी और अपने कहे को लेकर भी. 2016 में उन्होंने अपना डिजिटल डेब्यू किया था वेब सीरीज़ 'इट्स नॉट डैट सिंपल' माने ये इतना भी सिंपल नहीं है. इस सीरीज़ को काफी पसंद किया गया था और इसमें स्वरा के काम की काफी तारीफ भी हुई थी. अब उसी सीरीज़ का दूसरा सीज़न आ रहा है. पिछले सीज़न और इस सीज़न में कॉन्सेप्ट के लेवल पर क्या अंतर होगा? कौन नए लोग इस सफर में जुड़ेंगे और इसमे क्या-क्या नई चीज़ें होने जा रही हैं, इस पर एक नज़र इस पर डालते हैं.
1) 'इट्स नॉट दैट सिंपल' कहानी थी एक महिला की, जो अपनी शादी में खुश नहीं है. वो संतुष्ट नहीं है अपनी लाइफस्टाइल से. उसे लगता है वो इससे बेहतर कुछ कर सकती है. पत्नी और मां बनने के बाद उसके जीवन की प्राथमिकताओं में आमूलचूल बदलाव आ जाते हैं. जिनसे वो पक चुकी है. वो अपने कॉलेज के दोस्तों से दोबारा मिलती है, जिसके बाद उसे एहसास होता है कि उसे बदलाव की जरूरत है. लेकिन किस तरह के बदलाव? इसी को वो एक्सप्लोर करने निकल पड़ती है. ये एक मच्योर सीरीज़ थी, जिसमें प्रेम, शादी, कॉम्प्रोमाइज़, एक्सट्रामैरिटल अफेयर और शारीरिक जरूरतों के बारे में बात की गई थी. बेसिकली ये कहानी थी एक औरत के अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीने के बारे में.
आने वाले दिनों में स्वरा 'रसभरी' नाम की भी एक सीरीज़ में दिखने वाली हैं.
आने वाले दिनों में स्वरा 'रसभरी' नाम की भी एक सीरीज़ में दिखने वाली हैं.

2) इस सीरीज़ में उनके साथ 'रागिनी एमएमएस 2' और 'मेरे डैड की मारुती' जैसी फिल्मों में काम कर चुके ऐक्टर करणवीर मेहरा, 'गुड़गांव', 'लाल रंग' और 'फितूर' जैसी फिल्मों में दिख चुके अक्षय ओबेरॉय थे. साथ में 'तलाश', 'दंगल' और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुके ऐक्टर विवान भटेना भी नज़र आए थे. इस सीरीज़ के दूसरे सीज़न में इस लिस्ट में कुछ नए ऐक्टर्स जोड़े गए हैं. इसमे 'परमानेंट रूममेट्स' और 'ट्रिपलिंग' जैसी वेब सीरीज़ में काम कर चुके अभिनेता सुमित व्यास नज़र आएंगे. सुमित इससे पहले भी स्वरा के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में काम कर चुके हैं. हालांकि उस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर खान के अपोजिट काम किया था. उनके अलावा इसमें पूरब कोहली भी दिखने वाले हैं. पूरब 'रॉक ऑन', 'एयरलिफ्ट' और 'जल' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं.
सुमित जहां आखिरी बार फिल्म 'हाइजैक' में दिखे थे वहीं पुरब सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'नूर' में नज़र आए थे.
सुमित जहां आखिरी बार फिल्म 'हाईजैक' में दिखे थे वहीं पुरब सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'नूर' में नज़र आए थे.

3) 'इट्स नॉट दैट सिंपल' के दूसरे सीज़न की कहानी ठीक वहीं से शुरू होगी, जहां पिछला भाग खत्म हुआ था. अब अपनी घुटन भरी शादीशुदा ज़िंदगी को पीछे छोड़ चुकी मीरा (स्वरा भास्कर) लाइफ के दूसरे पहलू को देखने की कोशिश करेगी. वो अपने प्रोफेशनल करियर पर फोकस करेगी. इसलिए ये सीरीज़ घर की चारदीवारी से निकलकर एक कॉर्पोरेट वर्ल्ड में शिफ्ट हो गई है. यहां मीरा अपने लिए प्रोफेशनल सैटिसफैक्शन ढूंढ रही है. वो कुछ हासिल करना चाह रही हैं. वो ये भी बता रही है सिंगल मदर होना अभिषाप नहीं कूल है. एक मां को भी प्यार, सेक्स, सफलता की चाहत हो सकती है. इस बार ये सीरीज़ इन्हीं चीज़ों के बारे में बात करेगी.
ये एक ऐसी महिला की कहानी है, जो मां होते हुए महत्वाकांक्षी है. उसने अपने सपने अपनी जरूरतों को नहीं मारा है.
ये एक ऐसी महिला की कहानी है, जो मां होते हुए महत्वाकांक्षी है. उसने अपने सपने अपनी जरूरतों को नहीं मारा है.

4) इस सीरीज़ को डायरेक्ट करेंगे दानिश असलम. सीरीज़ के पिछले सीज़न के डायरेक्टर भी दानिश ही थे. दानिश इससे पहले इमरान खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'ब्रेक के बाद' डायरेक्ट कर चुके हैं. इसके अलावा वो 'सलाम नमस्ते' और 'थोड़ा प्यार थोड़ मैजिक' जैसी फिल्मों में छोटे किरदारों में ऐक्टिंग भी चुके हैं.
इस सीरीज़ में स्वरा का रोल एक सिंगल मदर का होगा.
इस सीरीज़ में स्वरा का रोल एक सिंगल मदर का होगा.

5) 'इट्स नॉट दैट सिंपल 2' के सभी एपिसोड्स 14 दिसंबर से आप देख सकते हैं. लेकिन कहां? वायकॉम 18 के ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट 'वूट' (Voot) पर.
जाते-जाते इस सीरीज़ का ट्रेलर भी देखते जाइए:



वीडियो देखें: मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ रिव्यू:

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()