The Lallantop
Advertisement

शाहरुख x सुकुमार! 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर के साथ शाहरुख की क्या प्लैनिंग चल रही है?

खबर है कि Shah Rukh Khan और Sukumar ऐसी फिल्म पर काम करने वाले हैं, जो नाइंटीज़ में आई शाहरुख की एक कल्ट पिच्चर से बहुत मिलती-जुलती है.

Advertisement
shah rukh khan, sukumar, pushpa
मई या जून से 'किंग' की शूटिंग शुरू होने वाली है.
pic
यमन
15 मार्च 2025 (Updated: 15 मार्च 2025, 01:03 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2023 में Shah Rukh Khan ने Pathaan से अपना कमबैक किया था. वो फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. उसके बाद आई Jawan उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी. शाहरुख अपने करियर की उस स्टेज में हैं जहां वो अपनी हर फिल्म को प्लान करना चाहते हैं. यही वजह है कि दिसम्बर 2023 में आई ‘डंकी’ के बाद उनकी कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई. फिलहाल वो King नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं. फिल्म को बड़े स्केल पर प्लान किया जा रहा है. मेकर्स अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे. ‘किंग’ पर अभी काम चल रहा है. दूसरी ओर शाहरुख के अगले प्रोजेक्ट को लेकर खबरें उड़ने लगी. सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि वो Pushpa 2 के डायरेक्टर Sukumar के साथ काम कर सकते हैं.

बताया जा रहा है कि ये फिल्म ‘अंजाम’ से मिलती-जुलती होगी. ये साल 1994 में आई फिल्म थी जहां कास्ट में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और दीपक तिजोरी जैसे नाम थे. फिल्म में शाहरुख का किरदार नेगेटिव था. अगर सुकुमार वाली फिल्म इसकी तर्ज पर बनती है तो शाहरुख फिर से नेगेटिव रोल्स में वापसी करेंगे. यश चोपड़ा की ‘डर’ शाहरुख की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है. वहां उनका किरदार नेगेटिव ही था. ‘बाज़ीगर’ में भी उनका किरदार ग्रे किस्म का था. शाहरुख ने अपने करियर के शुरुआती दौर में इस तरह के एक्सपेरिमेंट किए हैं. मुमकिन है कि सुकुमार वाली फिल्म से वो इसी लीग में वापस आने की कोशिश कर रहे हों. बाकी बता दें कि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है. शाहरुख या सुकुमार की टीम की तरफ से इस पर कोई कमेंट नहीं आया है. 

अगर शाहरुख की बात करें तो वो जल्द ही ‘किंग’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. मेकर्स चाहते थे कि मार्च या अप्रैल में फिल्म को फ्लोर पर ले जाएं. लेकिन हाल ही में खबर आई कि फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों में बदलाव कर रहे हैं. फिल्म के मेन विलेन अभिषेक बच्चन हैं. वो भी अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं. खबर है कि वो अपना वजन घटा रहे हैं. सिद्धार्थ चाहते हैं कि शाहरुख और अभिषेक का फेस-ऑफ अलग किस्म का हो. शाहरुख और अभिषेक के अलावा सुहाना खान और अभय वर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं. ये पहला मौका होगा जब शाहरुख और सुहाना किसी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं. ‘किंग’ मार्च 2026 में रिलीज़ होने वाली है. उसके बाद वो ‘पठान 2’ भी शुरू करेंगे. इन फिल्मों के बाद ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ भी कतार में है. इन फिल्मों से फारिग होने के बाद ही सुकुमार वाली फिल्म का नंबर आ सकता है.  

    
 

वीडियो: शाहरुख खान की 'किंग' में अभिषेक बच्चन की स्पेशल ट्रेनिंग, दीपिका और करीना का कैमियो होगा?

Advertisement

Advertisement

()