सलमान खान-नयनतारा की SVC 63 का नाम क्या होगा, मालूम चल गया!
वामशी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही सलमान खान स्टारर SVC 63 तगड़ी सस्पेंस थ्रिलर होगी. जिसमें कई टर्न्स एंड ट्विस्ट होंगे.

Salman Khan इन दिनों Vamshi Paidipally की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसमें फिल्म में उनके साथ Nayanthara नज़र आएंगी. फिलहाल इस फिल्म को SVC 63 बुलाया जा रहा है. क्योंकि ये Dil Raju की प्रोडक्शन कंपनी Sri Venkateshwar Creations क 63वीं फिल्म है. रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स फिल्म का टाइटल एक वीडियो एसेट के साथ रिवील करेंगे. जिसकी शूटिंग हो चुकी है. मगर दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की इस फिल्म का नाम The Messengers रखा गया है. हालांकि ये वर्किग टाइटल है या फाइनल, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
दैनिक भास्कर ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया कि सलमान-नयनतारा की ये फिल्म एक स्पाय थ्रिलर है. जो सलमान की पिछली फिल्मों के तुलना में ज़्यादा इन्टेंस है. इस फिल्म में खूब सारा सस्पेंस रहने वाला है. नैरेटिव में कई टर्न्स एंड ट्विस्ट रहने वाले हैं, जिस पर मेकर्स खास ध्यान दे रहे हैं. सलमान अपने कैरेक्टर को लेकर भी काफी गंभीर हैं और उसे अलग तरीके से निभा रहे हैं.
SVC 63 में राजपाल यादव भी एक ज़रूरी रोल कर रहे हैं. मगर ये टिपिकल कॉमिक रोल नहीं है. फिल्म में उनका किरदार भी कई शेड्स लिए हुए है. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है. दूसरे शेड्यूल के लिए टीम जल्द ही मनाली निकलेगी. उसके बाद फिल्म का एक बड़ा चंक हैदराबाद में फिल्माया जाएगा. यहां फिल्म के विलन वाला हिस्सा शूट होना है. मगर मेकर्स ने फिल्म का नेगेटिव लीड अब तक फाइनल नहीं किया है. अक्षय खन्ना और फहाद फासिल के नामों पर चर्चा चल रही है. हैदराबाद शेड्यूल शुरू होने से पहले मेकर्स फिल्म के विलन की कास्टिंग कर लेंगे.
खबरें हैं कि फिल्म का टाइटल अनाउंस करने के लिए वामशी पैडिपली ने सलमान और नयनतारा के साथ एक वीडियो शूट किया है. जो कि तोड़फोड़ एक्शन और दमदार डायलॉग्स से लोडेड है. ये सीक्वेंस एक कसीनो के सेट-अप में शूट किया गया है. संभावत: इसमें सलमान और नयनतारा एक दूसरे से भिड़ते नज़र आ सकते हैं.
फिलहाल सलमान खान की तीन फिल्मों पर काम चल रहा है. अव्वल तो 'मातृभूमि' है, जिसका शूट पूरा हो चुका है. मगर फिल्म की रिलीज़ डेट अब तक घोषित नहीं की गई है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि शायद ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज़ ही न हो. मेकर्स इसे सीधे नेटफ्लिक्स पर उतार सकते हैं. इससे संबंधित अनाउंसमेंट भी मई के आखिरी हफ्ते में हो सकती है. दूसरी फिल्म है SVC 63, जिसे 'द मैसेंजर्स' नाम से बुलाया जा रहा है. जो 2027 ईद पर रिलीज़ होगी.
तीसरी है राज एंड डीके के डायरेक्शन में बनने वाली सुपरहीरो फिल्म. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट करीना कपूर की कास्टिंग तकरीबन कंफर्म हो चुकी है. विलन के रोल में मनोज बाजपेयी के नाम पर विचार-विमर्श हो रहा है. हालांकि इस बाबत अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जोरों-शोरों से चल रहा है. अक्टूबर-नवंबर से सलमान इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. इसे 2027 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ किया जा सकता है. मगर मेकर्स ने अब तक ऑफिशियली इस फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं कहा है.
वीडियो: सलमान खान और राज एंड डीके की फिल्म कन्फर्म, पहली बार करियर में बनेंगे सुपरहीरो

