'सिकंदर' के बाद 'किक 2' शुरू करेंगे सलमान?
खबरें हैं कि फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला सलमान खान की फिल्म 'किक 2' को अगले साल तक फ्लोर पर ले जा सकते हैं. वो अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं.
.webp?width=210)
Nobody 2 में विलेन बनेंगी Sharon stone, Yash की Toxic में तारा सुतारिया, Sikandar के बाद Kick 2 का शूट शुरू करेंगे Salman Khan? एंटरटेनमेंट से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1. 'नोबडी 2' में विलेन बनेंगी शैरन स्टोनबॉब ओडेनकर्क की फिल्म 'नोबडी 2' में शैरन स्टोन विलेन के रोल में नज़र आएंगी. ये 2021 में आई 'नोबडी' का सीक्वल है. फिल्म की कहानी अभी पता नहीं चली है. 'नोबडी 2' को इंडोनेशियन डायरेक्टर टीमो जायंतो डायरेक्ट कर रहे हैं.
2. जेमी बेकन की फिल्म 'एकलो आई' में कबिता नपालीनेपाल की पहली साई-फाई फिल्म 'एकलो आई' में जेमी बेकन के साथ कबिता नपाली स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी. वो फिल्म में एस्ट्रोनॉट का किरदार निभाएंगी. फिल्म को प्रदीप शाही डायरेक्ट करेंगे.
3. संजय-रवीना की 'घुड़चढ़ी' का फर्स्ट लुक आउटसंजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म 'घुड़चढ़ी' का फर्स्ट लुक पोस्टर आ गया है. ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. 'घुड़चढ़ी' में पार्थ समथान, खुशाली कुमार और अरुणा ईरानी भी अहम रोल्स में नज़र आएंगे. फिल्म 9 अगस्त 2024 को जियो सिनेमा पर रिलीज़ होगी.
4. यश की 'टॉक्सिक' में होंगी तारा सुतारियापीपिंगमून में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यश की 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी के बाद अब तारा सुतारिया का नाम भी जुड़ गया है. तारा, यश की दो प्रेमिकाओं में से एक का किरदार निभाएंगी. इनके अलावा नयनतारा और हुमा कुरैशी भी फिल्म का हिस्सा हैं. 'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं.
5. मराठी फिल्म 'बाबू' का ट्रेलर आयामराठी फिल्म 'बाबू' का ट्रेलर आ गया है. मुंबई में हुए एक इवेंट में इस ट्रेलर को रिलीज़ किया गया. ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में अंकित मोहन, रुचिरा जाधव, नेहा महाजन, स्मिता तांबे जैसे कलाकार नज़र आएंगे. 'बाबू' को मयूर शिंदे ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
6. 'सिकंदर' के बाद 'किक 2' शुरू करेंगे सलमान?खबरें हैं कि फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला सलमान खान की फिल्म 'किक 2' को अगले साल तक फ्लोर पर ले जा सकते हैं. मिड डे की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साजिद अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. आने वाले समय में उनकी कई फिल्में लाइन अप हैं. साजिद 'किक 2' को डायरेक्ट करने में अपना पूरा समय देना चाहते हैं. इसलिए वो देख रहे हैं कि समय कैसे निकाला जा सकता है.
वीडियो: सलमान की फिल्म को लेकर चल रही फर्जी खबर पर प्रोड्यूसर ने भांडा फोड़ दिया

.webp?width=60)

