The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Is Hrithik Roshan is going to work in Karthikeya 2 director Chandoo Mondeti's next movie?

'कार्तिकेय 2' वाले डायरेक्टर की पैन-इंडिया फिल्म में काम करेंगे ऋतिक रौशन!

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद प्रोड्यूस करने वाले हैं.

Advertisement
hrithik roshan, chandoo mondeti,
फिल्म 'बैंग बैंग' के एक सीन में ऋतिक रौशन. दूसरी तरफ 'कार्तिकेय 2' के डायरेक्टर चंदू मंडेटी.
pic
श्वेतांक
29 सितंबर 2022 (Updated: 29 सितंबर 2022, 08:18 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Kathikeya 2 के बाद फिल्म के डायरेक्टर चंदू मंडेटी (Chandoo Mondeti) नई फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनकी इस पैन-इंडिया फिल्म में ऋतिक रौशन लीड रोल कर सकते हैं. इस फिल्म को अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद प्रोड्यूस करने वाले हैं.

'कार्तिकेय 2'. साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट. मेकर्स के लिए सबसे फायदेमंद फिल्मों में से एक. 15-20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से 120  करोड़ रुपए की कमाई कर डाली. इसमें फिल्म के हिंदी वर्ज़न का योगदान रहा 28-30 करोड़ रुपए. निखिल सिद्धार्थ डायरेक्टेड इस फिल्म को चंदू मंडेटी ने डायरेक्ट किया था. अब चंदू अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने इस फिल्म की बेसिक स्टोरीलाइन अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद को सुनाई. अल्लू अरविंद मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं. गीता आर्ट्स नाम की प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं.

कोईमोई में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अरविंद, चंदू मंडेटी के आइडिया से संतुष्ट हैं. इसलिए वो इस फिल्म पर पैसा लगाने को तैयार हो गए हैं. मेकर्स पैन-इंडिया लेवल पर बन रही इस फिल्म के लिए किसी बॉलीवुड सुपरस्टार को लेना चाहते हैं. फिलहाल दो नामों पर चर्चा चल रही है. ये दो लोग हैं- रणवीर सिंह और ऋतिक रौशन. हालांकि मेकर्स ऋतिक को कास्ट करने में ज़्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. अब सारी बात यहां आकर रुकती है कि ऋतिक इस फिल्म में काम करना चाहते हैं कि नहीं.

ऋतिक अगर इस फिल्म में काम करने को तैयार हो भी जाते हैं, तो उनके लिए बड़ी मुश्किल हो जाएगी. क्योंकि 'विक्रम वेधा' से निपटने के बाद ऋतिक दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' पर जुटेंगे. इसके बाद 'कृष 4' पर काम शुरू होना है. इन सभी फिल्मों के अलावा उनके 'ब्रह्मास्त्र 2' में भी होने की बात भी कही जा रही है. हालांकि इस बारे में कुछ कंफर्म नहीं है. अगर 'ब्रह्मास्त्र' को छोड़ भी दें, तो 'फाइटर' और 'कृष 4' के बीच एक बिग बजट पैन-इंडिया फिल्म शूट करना, उनके लिए आसान नहीं होने वाला है. हालांकि अभी तो मामला बिलकुल शुरुआती स्टेज पर है. ऋतिक की कंफर्मेशन के बाद ही बात आगे बढ़ेगी. अगर ऋतिक ने मना कर दिया, तो मेकर्स रणवीर की ओर जाएंगे. मगर रणवीर के हाथ भी खाली तो नहीं नज़र आ रहे हैं. 

वीडियो देखें: जब आमिर 'रंग दे बसंती' में काम करने के लिए ऋतिक को मनाने उनके घर पहुंचे, तो क्या हुआ?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()