बंद हो गया Cartoon Network?
ट्विटर पर #RIPCartoonNetwork ट्रेंड हो रहा है. मगर इस ट्रेंड के पीछे की सच्चाई यहां जान लीजिए.

ट्विटर यानी एक्स पर कल रात से RIP Cartoon Network ट्रेंड कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि कार्टून नेटवर्क चैनल बंद होने जा रहा है. ये भी बताया जा रहा है कि कार्टून नेटवर्क के स्टूडियो को खाली किया जाएगा. लोगों के बचपन की कई यादें कार्टून नेटवर्क से जुड़ी हुई हैं. लोग आज भी अपने पसंदीदा कार्टून और उनके बोले डायलॉग्स का इस्तेमाल आम बोलचाल की भाषा में करते हैं. ऐसे में कार्टून नेटवर्क के बंद होने खबर के बाद लोग सेंटी हो गए हैं. मगर ये खबर कहां तक सही है और ट्विटर पर कैसे शुरू हुआ हैशटैग RIP Cartoon Network का सिलसिला, आइए बताते हैं.
दरअसल ट्विटर पर Animation Workers Ignited नाम से एक यूज़र ने सबसे पहले ट्वीट किया. जिसमें लिखा था,
इस ट्वीट के साथ एक एनिमेटेड वीडियो भी लगाया गया है. जिसमें बताया जा रहा है कि कार्टून नेटवर्क बंद हो रहा है. क्योंकि मार्केट में कई नए एनिमेशन स्टूडियोज़ आ गए हैं. अब कार्टून नेटवर्क के कर्मचारी बेरोज़गार हो गए हैं. इस वीडियो में बताया गया है कि स्टूडियो ने एनिमेशन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स बंद कर दिए. कंपनी ने कई कर्मचारियों को निकाल भी दिया.
इस पोस्ट और वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर #RIPCartoonNetwork ट्रेंड कर रहा है. लोग अपने फेवरेट कार्टून शो को ट्वीट करके अपना दुख जता रहे हैं. ऐसे ही एक यूज़र ने लिखा,
एक यूज़र ने लिखा,
एक शख्स ने लिखा,
अब सच्चाई जान लीजिए
ट्विटर पर करीब एक लाख से भी ज़्यादा पोस्ट होने वाले इस हैशटैग में कोई सच्चाई नहीं है. इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कार्टून नेटवर्क बंद नहीं हो रहा है. बल्कि Animation Workers Ignited नाम का ट्विटर हैंडल एनिमेटर यूनियन से जुड़ा है. जो #RIPCartoonNetwork नाम से पोस्ट करके सिर्फ ये हाइलाइट करना चाहते हैं कि एनिमेशन इंडस्ट्री कितना चैलेंज फेस कर रही है.कार्टून नेटवर्क की तरफ से भी इन सभी अफवाहों पर बयान आया है. उन्होंने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा है,
स्टूडियो की तरफ से जारी किए गए इस बयान से ये साफ है कि कार्टून नेटवर्क नहीं से भी बंद नहीं होने जा रहा है.
वीडियो: '1000 करोड़ की ओपनिंग' - Kalki 2898 AD देख सिनेमा हॉल से निकल रही जनता क्या बोली?

.webp?width=60)

