The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Is Bobby Deol playing a cannibal character in Ranbir Kapoor starrer Animal movie?

रणबीर कपूर की 'एनिमल' में नरभक्षक का रोल कर रहे हैं बॉबी देओल?

जनता को 'एनिमल' ट्रेलर देखने के बाद ही बॉबी देओल के किरदार के कैनिबल होने का शक हो गया था. अब ये बात बॉबी ने तकरीबन खुद कंफर्म कर दी है.

Advertisement
pic
15 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:37 PM IST)
animal, bobby deol, ranbir kapoor,
'एनिमल' फिल्म के दो सीन्स में बॉबी देओल.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Sandeep Reddy Vanga की फिल्म आ रही है Animal. Ranbir Kapoor स्टारर इस फिल्म में Bobby Deol नेगेटिव रोल कर रहे हैं. हाल ही में बॉबी एक फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने करियर के तमाम पहलुओं पर बात की. बताया कि वो Salman Khan के बेहद शुक्रगुज़ार हैं. क्योंकि वो उन्हें बेरोज़गरी की गर्त से निकालकर लाए. यहीं पर बॉबी ने ये भी हिंट दिया कि वो 'एनिमल' में कैनिबल कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. यानी एक ऐसा किरदार जो इंसानी मांस खाता है.

'एनिमल' के टीज़र में रणबीर के काम की बड़ी चर्चा हुई. मगर उनसे ज़्यादा तारीफ बॉबी देओल ले उड़े. टीज़र के आधार पर लोगों ने उनके कैरेक्टर के बारे में कुछ चीज़ें नोटिस की. किसी ने कहा कि फिल्म में संभवत: बॉबी एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जो होमोसेक्शुअल है. टीज़र के आखिर में बॉबी का किरदार अपने कमरे के दरवाज़े पर खड़ा होकर कुछ चबाता हुआ नज़र आता है. उसके हाथ में चाकू है. वो कमरे के दरवाज़े पर खड़े दो लोगों को अपने कमरे में बुलाता है. इससे कुछ लोगों को लगा कि बॉबी का किरदार कैनिबल भी हो सकता है. संभावनाएं हैं कि वो किरदार उस सीन में इंसान मांस ही चबा रहा हो.

बॉबी देओल जागरण फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे. यहां उनसे 'एनिमल' में उनके कैरेक्टर के इन ट्रेट्स पर बात की गई. उस खास सीन के बारे में पूछा गया, जिसमें वो कुछ चबा रहे हैं. ये भी पूछा गया कि क्या वो कैनिबल है. इस पर बॉबी ने कहा-

"कुछ अलग किया है. इस बात से बड़ा एक्साइटेड हूं कि मैं अलग दिख रहा हूं और आप लोगों ये जानना चाहते हैं कि मैं उस शॉट में क्या कर रहा हूं. मगर वो मैं आपको नहीं बता सकता. मगर मैं डेफिनेटली कुछ खा रहा हूं उस सीन में. कुछ चबा रहा हूं." 

इससे पब्लिक को लग रहा है कि बॉबी के कैरेक्टर को लेकर कैनिबलिज़्म वाली जो थ्योरी थी, वो सही साबित हो सकती है. 'एनिमल' में बॉबी देओल, रणबीर कपूर के सामने मेन विलन के रोल में दिखाई देने वाले हैं. इन दोनों का कुछ पुराना अन-फिनिश्ड बिज़नेस है.

'एनिमल' के टीज़र के बाद हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज़ किया गया. जिसे अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. बताया जा रहा है कि 'एनिमल' के मेकर्स ट्रेलर से पहले एकाध गाने और रिलीज़ करेंगे. फिल्म की रिलीज़ से एक हफ्ते पहले 'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा. फिलहाल वो तारीख 23 नवंबर बताई जा रही है.

'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है. 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगने वाली है. इसी दिन विकी कौशल की मेघना गुलज़ार डायरेक्टेड फिल्म 'सैम बहादुर' भी रिलीज़ होनी है. 

वीडियो: रणबीर कपूर की एनिमल का एक्शन, कोरियन ब्लॉकबस्टर फिल्म ओल्ड बॉय से उठाया हुआ बताया जा रहा है

Advertisement

Advertisement

()