The Lallantop
Advertisement

एटली की इस एक डिमांड के कारण बंद हुई अल्लू अर्जुन वाली फिल्म!

Jawan बनाने के बाद Atlee, Allu Arjun और Salman Khan के साथ फिल्में बनाना चाहते हैं. मगर मेकर्स रिस्क नहीं लेना चाहते.

Advertisement
allu arjun, atlee film
अल्लू अर्जुन और एटली वाली फिल्म में जान्हवी कपूर के होने की खबरें भी थीं.
pic
मेघना
2 मार्च 2025 (Published: 01:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shahrukh Khan की फिल्म Jawan बनाने के बाद Atlee के आने वाले प्रोजेक्ट्स और फिल्मों की चर्चा तो खूब हुई मगर किसी पर आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई. पहले बताया गया कि एटली Allu Arjun के साथ एक बिग बजट फिल्म बनाने वाले हैं. फिर चर्चा हुई कि वो Salman Khan के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट A6 बनाएंगे. मगर फिर इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. अब खबर है कि एटली की डिमांड की वजह से मेकर्स इन दोनों ही फिल्मों के साथ आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं.

ट्रेक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक एटली, अल्लू अर्जुन की फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस मांग रहे हैं. जो अपने आप में एक बड़ी रकम है. उनकी इसी डिमांड की वजह से फिल्म का बजट डगमगा रहा है. एटली की इसी डिमांड की वजह से मेकर्स ने फिलहाल इस फिल्म को शेलव्ड कर दिया है. सलमान खान की फिल्म के लिए भी एटली इतनी ही फीस की डिमांड कर रहे हैं. जिसकी वजह से पिक्चर का बजट बढ़ रहा है.

'पुष्पा 2' की सक्सेस के बाद एटली अपनी अगली फिल्म में अल्लू अर्जुन को कास्ट करना चाहते हैं. जहां एटली इस पिक्चर के लिए 100 करोड़ रुपये फीस की डिमांड कर रहे हैं वहीं अल्लू 250 करोड़ रुपये की. फिर पिक्चर को पैन इंडिया लेवल का बनाना है इसलिए ऑलरेडी पिक्चर का बजट काफी ज़्यादा हो जाएगा. 700 करोड़ रुपये के आस-पास. इसलिए मेकर्स अब इस फिल्म को आगे बढ़ाने में संकुचा रहे हैं.

इसने बड़े बजट की पिक्चर ना बनाने का करण ये भी है कि इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म के डिजिटल राइट्स कम दाम में खरीद कर रहे हैं. सैटेलाइट राइट्स और म्यूज़िक राइट्स   के साथ-साथ अगर टिकट खिड़की से भी फिल्म की औसत कमाई हुई तो मेकर्स को बड़ा भारी नुकसान हो जाएगा. इसलिए मेकर्स इतना बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स का मानना है कि 500 करोड़ के आस-पास बनी हुई फिल्म अफोर्ड की जा सकती है. मगर उससे ज़्यादा का बजट रिस्की हो सकता है.

सलमान-एटली की फिल्म का बजट भी हिला

एटली, सलमान खान के साथ बनने वाली फिल्म में रजनीकांत या कमल हासन जैसे बड़े स्टार्स को लेना चाहते थे. मगर दोनों ही इस समय अपनी दूसरी-दूसरी फिल्मों में व्यस्त थे. फिर कुछ दिनों पहले रिपोर्ट आई कि एटली इस रोल को हॉलीवुड वाले विल स्मिथ को ऑफर करेंगे. हालांकि उससे पहले ही मेकर्स उनकी इस बात के लिए राज़ी नहीं हुए. उन्होंने कहा कि वो साउथ के स्टार्स के साथ ही इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़े. इससे भी फिल्म का बजट काफी बढ़ जाता. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर भी कोई अपडेट नहीं है.

बाकी देखना होगा एटली आधिकारिक तौर पर अपनी अगली पिक्चर कब अनाउंस करते हैं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान और एटली वाली फिल्म होल्ड पर जाने से पहले उसमें रजनीकांत, विल स्मिथ सबका नाम जुड़ा

Advertisement

Advertisement

()