The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Interesting things about the trailer of 4th intstalment of Golmaal Series Golmaal Again starring Ajay Devgn, Arshad Warsi, Shreyas, Talpade, Tushhar, Kunal Khemmu, Tabbu and Prineeti Chopra directed and produced by Rohit shetty

अजय देवगन की इस भुतही कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर आ गया है

इस फिल्म में उनके साथ परिणीती चोपड़ा और तब्बू भी नजर आएंगी

Advertisement
pic
22 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 22 अक्तूबर 2017, 07:29 AM IST)
Img The Lallantop
अजय देवगन की ये फिल्म हॉरर कॉमेडी जॉनर की है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म 'गोलमाल अगेन' का ट्रेलर आ गया है. ये फिल्म भी अपनी सीरीज की पिछले फिल्मों की तरह हंसी-मजाक से भरपूर होगी, ट्रेलर देख कर ये कहा जा सकता है. लेकिन इसमें कोई लॉजिक नहीं होगा, ये फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पहले ही फिल्म की टैगलाइन में बता दिया है. जानते हैं 'गोलमाल अगेन' के ट्रेलर की कुछ खास बातें:
फिल्म 'गोलमाल अगेन' का पोस्टर.
फिल्म 'गोलमाल अगेन' का पोस्टर.

1. फिल्म के लीड एक्टर्स कुछ फेरबदल के साथ अपने पुराने किरदारों को ही निभाते नज़र आएंगे. अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े के अलावा कुछ नए किरदार भी फिल्म में जोड़े गए हैं. जिनमें तब्बू, परिणीती चोपड़ा, प्रकाश राज और सचिन खेड़कर जैसे कलाकार शामिल हैं.
फिल्म में अजय देवगन अपने चिरपरिचित रोहित शेट्टी अंदाज़ में नज़र आएंगे.
फिल्म में अजय देवगन अपने चिर-परिचित रोहित शेट्टी अंदाज़ में नज़र आएंगे.

2. ये फिल्म अपनी बाकी फिल्मों से अलग है क्योंकि इसका जॉनर हॉरर कॉमेडी होगा. इससे पहले 2014 में इसी जॉनर की सतीश कौशिक निर्देशित फिल्म 'गैंग्स ऑफ़ घोस्ट्स' भी आ चुकी है. फिल्म में अंधे आदमी का रोल कर रहे सचिन खेड़कर की बेटी की मौत हो जाती है, जिसके बाद उसका भूत बारी-बारी से फिल्म के बाकी किरदारों में सामने लगता है. इसी खेल-तमाशे से फिल्म में कॉमेडी होती है.
फिल्म के एक सीन भूत की शंका से डरे हुए श्रेयस और कुनाल.
फिल्म के एक सीन भूत की शंका से डरे हुए श्रेयस और कुणाल.

3. इस फिल्म की सबसे ख़ास बात ये है कि गोलमाल की पिछली सभी फिल्मों में गूंगे रहे 'लकी' उर्फ़ तुषार कपूर बोलते दिखेंगे. तुषार के शरीर में आत्मा घुस जाती है और वो नाना पाटेकर की आवाज़ में बोलने लगते हैं.
इस फिल्म में नाना पाटेकर की आवाज़ निकालेंगे तुषार.
इस फिल्म में नाना पाटेकर की आवाज़ निकालेंगे तुषार.

4. इन्हीं भूतियापों से बचाने के लिए फिल्म में रोहित शेट्टी ने तब्बू का किरदार जोड़ा है. तब्बू फिल्म में तांत्रिक जैसे किसी रोल में हैं, जो आत्मा-भूत वगैरह से फिल्म के मुख्य किरदारों को बचाएंगी और कॉमेडी फैलाएंगी.
फिल्म में तब्बू का किरदार काफी मजेदार होने वाला है.
फिल्म में तब्बू का किरदार काफी मजेदार होने वाला है.

5. साल 2010 में गोलमाल फिल्म का तीसरा पार्ट आया था. लेकिन चौथे पार्ट के लिए दर्शकों को 7 साल तक इंतज़ार करना पड़ा. इसके पीछे कारण थी फिल्म की लीड एक्ट्रेस, जिसे रोहित फाइनल नहीं कर पा रहे थे. इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए कई नामों की चर्चा चल रही थी लेकिन बाद में परिणीती चोपड़ा को साइन कर लिया गया.
परिणीती चोपड़ा फिल्म 'गोलमाल अगेन' की लीडिंग लेडी हैं.
परिणीती चोपड़ा फिल्म 'गोलमाल अगेन' की लीडिंग लेडी हैं.

6. फिल्म में एक्टर्स की भारी भीड़ देखने को मिलेगी क्योंकि फिल्म में लीड के अलावा सपोर्टिंग एक्टर्स की भी भरमार है. इस फिल्म में प्रकाश राज, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, नील नितिन मुकेश, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, मुरली शर्मा, ब्रजेश हीरजी और सचिन खेड़कर भी हैं. फिल्म के डायरेक्शन से लेकर प्रोडक्शन का जिम्मा खुद रोहित शेट्टी ने उठाया है. म्यूज़िक है अमाल मलिक, थमान एस और डीजे नुक्लेया का. ये फिल्म सिनेमाघरों में 20 अक्टूबर यानी दिवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है.
'गोलमाल अगेन' में जॉनी लीवर पप्पी भाई तो संजय मिश्रा बबली के किरदार में दिखेंगे.
'गोलमाल अगेन' में जॉनी लीवर पप्पी भाई तो संजय मिश्रा बबली के किरदार में दिखेंगे.

यहां देखिये फिल्म का ट्रेलर:

 


वीडियो देखें:

ये भी पढ़ें:

फ़िल्म रिव्यू : न्यूटन

वो एडल्ट फिल्म पास हो गई है जिसमें एक गे आदमी हनुमान-भक्त है

वो 2 वजहें कि संजय भंसाली की ‘पद्मावती’ को अब विरोधी ही हिट करवाएंगे

 

Advertisement

Advertisement

()