नारायण दत्त तिवारी. प्यार से लोग इन्हें एनडी तिवारी बुलाते हैं. चार बार उत्तरप्रदेश के और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे. तब उत्तराखंड को उत्तरांचल कहाजाता था. उस नए नवेले प्रदेश के पहले सीएम. कांग्रेस में इनका एक ज़माने में वो कदथा कि नरसिम्हा राव यूपी की किसी सभा में इन्हें लिए बिना नहीं जाते थे. हर नेताअपने इलाके में इनकी एक सभा ज़रूर चाहता था. केंद्र में भी मंत्री रहे. पर वो ऐसादौर था जो बीत गया. तिवारी ने 18 जनवरी को ऐलान किया कि उनका समर्थन अब से भाजपा कोरहेगा. इनका बेटा रोहित शेखर भाजपा में शामिल हो गया. साफ है कि 90 बरस की सयानीउम्र में भाजपा की राह चले एनडी तिवारी अपने बेटे रोहित के करियर की खातिर ही ऐसाकर रहे हैं. यहां वो अपने बेटे के लिए पिच तैयार कर रहे हैं. जिससे सारी गेंदेंसीधे बल्ले पर ही आयें. ये रोहित वही रोहित हैं जो कुछ वक्त पहले तक इनके'एस्ट्रेंज्ड सन' थे. तिवारी की लाइफ का ये चैप्टर अनोखा है और आसानी से भुलायानहीं जा सकेगा. भारत देश की आज़ादी के साथ साथ एक घटना और घटी थी. एनडी तिवारी काराजनितिक करियर शुरू हुआ था. सन 47 में ही तिवारी जी इलाहबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के अध्यक्ष बन गए थे. वही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जहां कन्नलगंज से दौड़ते-दौड़तेरणविजय सिंह घुस पड़ा था और जिसकी सीढ़ियों पर उसने अपना बम बनाकर नाटे के कान पर देमारा था. पढ़ते हैं, एनडी तिवारी के जीवन से जुड़े कुछ किस्से:1. 'आप मेरे नाजायज़ बाप हैं'जीवन भर तिवारी जी ने तमाम अड़चनें पार कीं. बहुत उतार चढ़ाव देखे. लेकिन वो नहींदेखा न झेला जो उन्हें 2008 में झेलने को मिला. उन्हें इल्म भी नहीं था कि सामनेक्या होने वाला है. रोहित नाम के एक शख्स ने मीडिया के सामने ऐलान कर दिया कि एनडीतिवारी उनके 'नाजायज़ बाप' हैं. साथ में तिवारी पर दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा ठोकदिया. उसकी चाहत थी कि उसे कानूनन बेटे का दर्जा मिले. मीडिया में हल्ला मच गया.तिवारी नहीं माने तो रोहित ने कहा कि DNA टेस्ट करवा लें, सब साफ हो जाएगा. तिवारीने सैम्पल देने से मना कर दिया. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक गए. लेकिन सैम्पल देनापड़ा. छह साल तक कोर्ट-कचहरी के बाद जाकर 2014 तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केकबूल कर लिया कि रोहित उन्हीं के बेटे हैं. साथ में रोहित की मां उज्जवला शर्मा सेभी अपने संबंध कबूले. कोर्ट का फैसला तब तक नहीं आया था.2. 'मेरा हनीमून तो आप ही के साथ मन रहा है'15 मई 2014 को जब भाजपाइयों के यहां लड्डू बन रहे थे और सारे कांग्रेस के नेता किसीअनहोनी की आशंका में मारे-मारे फिर रहे थे, तब एक सीनियर कांग्रेसी बहुत खुश था -एनडी तिवारी. इस दिन तिवारी ने रोहित की मां से शादी की थी. उमर थी 88 साल. इनसे जबमीडिया ने पूछा कि हनीमून कहां मनाएंगे तो तपाक से कह दिया कि 'मेरा हनीमून तो आपही के साथ मन रहा है.' https://www.youtube.com/watch?v=GQhH53qtZow इस सेपहले तिवारी ने 1954 में डॉ. सुशीला सानवाल से शादी की थी. 2001 में उनका देहांतहो गया था. इनके नाम पर नैनीताल के हल्द्वानी में डॉक्टर सुशीला तिवारी मेमोरियलअस्पताल खुला है.3. 'गाड़ी ऐसे कैसे चलेगी?'ये गजब प्रकार का इग्ज़ाम्पल था. एकदम जीवंत. 1993 में उत्तर प्रदेश के गोंडा में एकसभा करते हुए तिवारी ने अचानक पब्लिक से पूछ लिया कि यहां कोई मिस्त्री (मैकेनिक)है? एक आदमी मंच से पर आया. तिवारी ने उस से पूछा कि भाई बताओ क्या ऐसी कोई गाड़ीबन सकती है, जिसमें एक पहिया ट्रैक्टर का हो, एक साइकिल का, एक बैलगाड़ी का और एकस्कूटर का मिस्त्री कोई जवाब नहीं दे पाया. तब तिवारी ने कहा कि जैसे इन पहियों सेकोई गाड़ी नहीं बन सकती, वैसे ही अलग-अलग पार्टियों से बनी कोई सरकार नहीं टिकसकती. तिवारी का ज़ोर इस बात पर था कि उनकी पार्टी को अकेले सरकार बनाने लायक सीटेंमिलें. 4. पीएम नहीं बन पाए तो गुस्सा हो गएजिस पार्टी में रहते हुए एनडी तिवारी 3 बार सीएम रहे, उसी कांग्रेस को उन्होंने1994 में छोड़ दिया था. ऑल इंडिया इंदिरा कांग्रेस (तिवारी) नाम से नई पार्टी बनाली. कहते हैं कि पीएम नहीं बनाए जाने से नाराज़ थे. लेकिन दो साल बाद वापस हो लिए.आना-जाना काम नहीं आया. पीएम नहीं ही बन पाए.5. 'आजकल तो ट्रक भी लाल-बत्ती लगा लेते हैं...'उत्तराखंड (तब का उत्तरांचल) जब नया राज्य बना तो एनडी तिवारी उसके पहलेमुख्यमंत्री बने. कहते हैं उनके राज में जिसका जी चाहता था, गाड़ी पर लाल बत्ती लगाके घूमता था. कई को तिवारी से करीबी के चलते लाल-बत्ती मिली थी. इल्ज़ाम था किउन्होंने लाल-बत्ती बांटों अभियान चला रखा है. इस बारे में पूछा गया तो बात शुरु हीयहां से की कि 'आजकल तो ट्रक भी लाल-बत्ती लगा लेते हैं... पर हमने परमीशन नहीं दीहै.'6. कांग्रेस में रहते हुए सपा प्रेम2012 में तिवारी ने कांग्रेस को फिर से शॉक दे दिया था जब आउट ऑफ द ब्लू उनका बयानआया कि मैं पुराना समाजवादी हूं. मज़े की बात ये है कि इसके 5 साल बाद सिद्धू नेभाजपा को लात मारते हुए कहा कि वो पैदाइशी कांग्रेसी हैं. खैर, तिवारी जी ने येकहने के साथ मुलायम सिंह को सलाह दे दी कि अखिलेश को प्रदेश की बागडोर सौंप दें औरकेंद्र की राजनीति में ध्यान लगाएं. राहुल गांधी के पीएम बनने के बारे बोल गए किभविष्य की बात है. फिर दिग्विजय सिंह ने आकर बात संभाली. दिग्विजय ने कहा कि तिवारीवरिष्ठ नेता हैं, सीख किसी को भी दे सकते हैं. 8 जनवरी 2017 को उन्होंने मुलायमसिंह को बाकायदा अपने लेटरहेड पर चिठ्ठी लिखी कि परिवार मे कलह ठीक नहीं. अखिलेश कोपूरे हृदय से आशीर्वाद दे दें. यही सबके हित में है.7. 85 साल की उमर में सेक्स स्कैंडल2009 के दिसंबर में एनडी तिवारी आंध्रप्रदेश के राज्यपाल थे. इसी दौरान एक तेलुगुन्यूज़ चैनल ने एक घंटे लंबा विडियो चला दिया. मेन रोल तिवारी जी का ही था. येतथाकथित 'फैक्ट' है. इसमें तथाकथित 'वो' 3 महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति मेंनज़र आ रहे थे. तब तिवारी 85 साल के थे. और ये तथाकथित उमर नहीं है. असल थी. चैनलपर उत्तराखंड से राधिका नाम की एक महिला ने ये दावा भी किया था कि तिवारी उसेआंध्रप्रदेश में लोहे की एक खदान का लाइसेंस दिलवाने वाले थे. उन्होंने वादा पूरानहीं किया इसलिए उसने सेक्स स्कैंडल वाली बात का खुलासा किया है. इसके बाद हैदराबादमें गवर्नर हाउस के बाहर महिला संगठनों ने प्रदर्शन कर के मांग की कि तिवारी गवर्नरपद से इस्तीफा दें. तिवारी कुछ समय गवर्नर बने रहने की ज़िद पर अड़े रहे लेकिन फिरकांग्रेस आलाकमान के दबाव में इस्तीफा दे दिया. एनडी तिवारी के बारे में कह सकतेहैं कि वे बाबा आदम के ज़माने से राजनीति में हैं. हर रंग देखा है. आज़ादी के पहलेअंग्रज़ों के खिलाफ पर्चे लिखे तो जेल भेजे गए. 1944 में इलाहाबाद युनिवर्सिटी कीस्टूडेंट यूनियन के प्रेज़िडेंट बन गए. 1952 से चुनाव जीत रहे हैं. उस वक्त प्रजासमाजवादी पार्टी में थे. इसे मुलायम सिंह यादव की उस समाजवादी पार्टी से कंफ्यूज़ नकरें जिसकी साइकिल की चेन रह-रह कर उतर जाती है. तिवारी 1963 से कांग्रेस में थे.अब भाजपा की ओर हो गए है. भाजपा लाज़मी तौर पर खुश है. और आखिर में जिनको ये शुबहाहै, कि 90 साल के तिवारी 'पार्टी विद अ डिफ्रेंस' को क्या देंगे, उनके लिए तिवारीकी असीम एनर्जी का नमूना पेश ए नज़र है: https://www.youtube.com/watch?v=KLPX_bnoleU-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें: ND तिवारी के सेक्स वीडियो के नाम पर ये क्या दिखा रहा यूट्यूब?