The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Interesting Facts About Sardar Gabbar Singh fame actor Pawan Kalyan

खाली टाइम में धनिया-मिर्ची बोता है ‘सरदार गब्बर सिंह’

चिरंजीवी का भाई, राम चरन तेजा का चाचा, इस आदमी को रजनीकांत भी अगला सुपरस्टार कहते हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
5 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2016, 01:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
'सरदार गब्बर सिंह' फिल्म का ट्रेलर तो धमाल मचाए है. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये दबंग के ट्रेलर जैसा है. जो भी हो, अपन को तो एंटरटेनमेंट से मतलब है. एकदम मसाला एक्शन फिल्म है. 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है. पवन कल्याण इसके हीरो हैं. साउथ में बड़े फेमस हैं. फिल्म देखने से पहले आप भी जान लो इनके बारे में कुछ बातें. 1.
pawan-story_647_010316111156


पवन कल्याण तेलुगु सिनेमा के अमिताभ बच्चन हैं. सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद भविष्यवाणी की थी कि पवन कल्याण अगले सुपरस्टार होंगे. इसके आगे बात खत्म. 2.
Source- celebsyard

Source- celebsyard

पवन कल्याण मल्टी टैलेंटेड इंसान हैं. एक्टर हैं, डायरेक्टर हैं, प्रोड्यूसर हैं, मार्शल आर्ट भी जानते हैं, स्क्रीनप्ले लिखते हैं, स्टंट कॉर्डिनेटर हैं और आजकल नेता भी बन गये हैं. 3.
Source-bollywoodlife

Source-bollywoodlife

ये चिरंजीवी के छोटे भाई हैं, जंजीर वाले राम चरन तेजा के चाचा हैं. अल्लू अर्जुन भी इनके रिश्तेदार हैं. 4.
source-tollytrendz

source-tollytrendz

2013 में फोर्ब्स इंडिया की 100 टॉप सेलिब्रिटीज़ में पवन कल्याण को 26वीं रैंक मिली थी. 5.
Source-iqlikmovies

Source-iqlikmovies

पवन की पहली फिल्म 'अक्कड़ अम्माई लक्कड़' 1996 में आई थी. 1998 में पवन ने ‘ठोली प्रेमा’ की. इस फिल्म ने उस साल नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता. 6.
Source-apherald

Source-apherald

2013 में इनकी फिल्म 'अट्ठारिनकी दारेधी' रिलीज होने के पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गई. इसके बाद भी इस फिल्म ने तेलुगू फिल्मों में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके रिकॉर्ड को बाद में ‘बाहुबली द बिगनिंग’ ने तोड़ा. 7.
रेणु देसाई के साथ पवन फोटो- 24krafts से

रेणु देसाई के साथ पवन फोटो- 24krafts से

पवन कल्याण तीन बार घोड़ी चढ़े. 1997 में इनकी शादी नंदिनी से हुई. 2009 में इनकी दूसरी शादी रेणु देसाई से हुई. 2013 में पवन ने अन्ना लेजहनेवा से शादी कर ली. 8.
Source-chitramala

Source-chitramala

बॉलीवुड कनेक्शन भी है इनका. पवन ने बॉलीवुड फिल्म ‘लव आज कल’ और ‘दबंग’ के तेलुगू रीमेक में काम किया. 9.
PawanKalyan-210314-in1

Source-narendramodi.in

फिल्में तो बनाते ही थे. पवन ने 2014 में पॉलिटिकल पार्टी भी बना ली. इनकी पार्टी का नाम ‘जन सेना’ है. मोदी की पार्टी संग चुनाव लड़े तो भईया चिरंजीवी से खटपट भी हो गई. 10.
Source- Twitter

Source- Twitter

पवन कल्याण को खेती का बड़ा शौक है. वो खाली वक्त मिलने पर अपने फॉर्म हाउस पर खेती करते मिलते हैं.

Advertisement

Advertisement

()