The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Inspector Ghalib When Shah Rukh Khan was supposed to play UP cop in Madhur Bhandarkar film

इंस्पेक्टर ग़ालिब: शाहरुख की वो ठेठ एक्शन फिल्म, जो कभी बन ही नहीं सकी

Madhur Bhandarkar के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में Shah Rukh Khan उत्तरप्रदेश के पुलिस ऑफिसर का रोल करने वाले थे.

Advertisement
shah rukh khan, inspector ghalib, madhur bhandarkar
फिल्म की कहानी यूपी में सेट थी.
pic
यमन
14 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 05:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Madhur Bhandarkar ने कुछ साल पहले एक फुल एक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी. वो इसे Shah Rukh Khan के साथ बनाने वाले थे. फिल्म का टाइटल Inspector Ghalib था और लीड किरदार ग़ालिब नाम का आदमी था. नेचर से ये इंसान फनी है मगर मारधाड़ भी खूब करता है. मधुर भंडारकर ने शाहरुख से बातचीत शुरू की. मीडिया में छपने लगा कि शाहरुख ने ये फिल्म साइन कर ली है. लेकिन फिर अचानक से ये फिल्म शाहरुख के रडार से गायब हो गई. अब हाल ही में मधुर भंडारकर ने पिंकविला से बातचीत की. वहां उनसे पूछा गया कि वो कोरोना पैंडेमिक से पहले शाहरुख के साथ ‘इंस्पेक्टर ग़ालिब’ बनाने वाले थे. उस फिल्म का क्या हुआ. मधुर ने बताया,    

Embed

ये पहला मौका नहीं है जब मधुर ने इस फिल्म को लेकर बात की है. साल 2022 में ‘बबली बाउंसर’ की रिलीज़ से पहले वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे. तब इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में मधुर ने ‘इंस्पेक्टर ग़ालिब’ को लेकर कहा था, 

Embed

  शाहरुख के आने वाले कई साल अभी से बुक हैं. फिलहाल वो ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं. उसके बाद खबर है कि ‘पठान 2’ की शूटिंग भी शुरू की जाएगी. इन फिल्मों से फारिग होने के बाद ‘इंस्पेक्टर ग़ालिब’ का नंबर आता है या नहीं, इसे लेकर अभी कोई क्लैरिटी नहीं है.  
 

वीडियो: शाहरुख खान का पुराना इंटरव्यू वायरल, जब फकीर ने कहा 500 करोड़ कमाओगे

Advertisement

Advertisement

()