अमेज़न प्राइम वीडियो की शुरुआती कुछ इंडियन सीरीज़ में से एक 'इनसाइड एज' सीरीज़ है.इस शो के अब तक दो सीज़न आ चुके हैं और तीसरे सीज़न का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ है. कैसाहै ट्रेलर और क्या है ट्रेलर में खास समझ लीजिए. #ट्रेलर में क्या दिखा? शो का सीज़नटू क्लिफहैंगर के साथ खत्म हुआ था. जहां मुंबई मेवरिक्स पर दो साल का बैन लग जाताहै. मंत्रा पाटिल को जेल हो जाती है. और ज़रीना मलिक विक्रांत धवन के साथ हाथ मिलालेती है. अब इस बार के नए ट्रेलर की शुरुआत इस संवाद से होती है,"वो हमें गेम से बाहर निकाल सकते हैं लेकिन वो हमारे अंदर से गेम नहीं निकाल सकते".ये शब्द हैं भाई साब के जो एक बार फ़िर मैदान में लड़ने को उतरे हैं. ट्रेलर मेंविक्रांत धवन भी डायलॉग झाड रहे हैं. काउंटर में कहते हैं कि इस खेल के पीछे काअसली खेल वो दिखाएंगे. ट्रेलर के हिसाब से इस बार क्रिकेट में सट्टेबाज़ी लीगल हो गईहै. जो काम अब तक छुपकर हो रहे थे, अब खुलेआम हो रहे हैं. ट्रेलर में शो के जोक्रिकेट मैच के शॉट्स दिखते हैं, वो बहुत ही वास्तविक नजर आते हैं.#शो में कौन-कौन है? शो में विवेक ओबेरॉय विक्रांत धवन का रोल करते हैं. आमिर बशीरशो में यशवर्धन पाटिल का रोल निभाते हैं. यहीं हैं, जिन्होंने पावर प्ले लीग की शोमें शुरुआत की है. ऋचा चड्ढा 'इनसाइड एज' में ज़रीना मलिक का किरदार निभाती हैं.सयानी गुप्ता सीरीज़ में रोहिणी राघवन के किरदार में नज़र आती हैं. ये सारे एक्टर्ससीज़न एक से शो का हिस्सा हैं. सीज़न थ्री के ट्रेलर में अक्षय ओबेरॉय, सनी हिंदूजा,आकाश राठी जैसे एक्टर्स की शो में नई एंट्री हुई है. #बिहाइंड दी विकेट्स 'इनसाइडएज' के क्रिएटर हैं करन अंशुमन. शो को डायरेक्ट किया है कनिष्क वर्मा ने. फरहानअख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले ये शोबना है. करन ने सीज़न थ्री के बारे में बात करते हुए कहा, "'इनसाइड एज' के साथ हमारामकसद हमेशा से पिछले सीज़न से बेहतर करने का होता है. हम कोशिश करते हैं नए सीज़न मेंकहानी में नए मोड़ और नए किरदार लाकर शो को और रोचक बना सकें. विक्रांत और भाईसाब केफेस ऑफ से लेकर मुंबई मेवरिक्स के बिग लीग में भविष्य तक, इस बार शो में ऐसे-ऐसेसरप्राइज़ हैं कि आप लोग हैरान रह जाएंगे. हमारी पूरी टीम ने इस बार बहुत मेहनत कीहै इस बार के सीज़न को सस्पेंस और ड्रामे से भर देने में. हम उम्मीद करते हैं शो केलिए लोगों की बेकरारी यूं ही बनी रहे." #कब और कहां आएगी? शो कहां आएगा ये तो सबकोपता ही है. अमेज़न प्राइम वीडियो पर. कब आएगा ये हम बता देते हैं. शो 3 दिसंबर सेस्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा. ये तारीख ध्यान में रखिए. इस दिन ओटीटी की बहुत बड़ीजंग होने वाली है. क्यूंकि सिर्फ़ अमेज़न पर 'इनसाइड एज' नहीं आ रही. इसी दिननेटफ्लिक्स पर 'मनी हाइस्ट' और ज़ी5 पर अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' आ रही है.वीडियो: धमाका’ जैसी ही वो 9 फिल्में और शो, जो मीडिया के इनसाइड वर्ल्ड को दिखातीहैं