कुशा कपिला ने समय रैना की रोस्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'क्रूरता देख मैं शॉक्ड हो गई'
Kusha Kapila ने कॉमेडियन Ashish Solanki के Pretty Good Roast Show में हिस्सा लिया था. जहां Samay Raina ने कुशा को "गोल्डडिगर" कहा. उनके शरीर से लेकर उनके तलाक का मज़ाक बनाया. अब कुशा ने उसका जवाब दिया है.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं Kusha Kapila पिछले महीने कॉमेडियन Ashish Solanki के Pretty Good Roast Show में नज़र आईं थी. इसके बाद से उन्हें काफ़ी ट्रोल किया गया. इस शो में उनकी बॉडी और तलाक़ के बारे में जोक्स सुनाए गए थे. अब इस पर कुशा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने यह सब एक अच्छे दोस्त के लिए 'गुड फेथ' में किया था. इस रोस्ट के लिए उन्होंने किसी से कोई फीस नहीं ली थी.
कुशा कपिला वाले Pretty Good Roast Show को जनवरी में शूट किया गया था. एक महीने पहले इसे यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया. इस शो में कपिला के साथ स्टैंडअप कॉमेडियन्स का एक पैनल भी शामिल था. पैनल में समय रैना, आदित्य कुलश्रेष्ठ, श्रेया प्रियम रॉय और गुरलीन पन्नू भी शामिल थे. समय रैना ने कुशा कपिला पर कई जोक्स सुनाए. उन्होंने कुशा को 'गोल्डडिगर' कहा. उनकी बॉडी पर कॉमेंट किया. उनके तलाक के बारे में मज़ाक बनाया. इस मज़ाक में उन्होंने एक कुतिया का ज़िक्र किया, जिसे वो अपने पूर्व पति के साथ को-पैरेंट करती हैं. रैना ने कहा,
कुशा ने 2017 में इन्फ्लुएंसर जोरावर अहलूवालिया से शादी की थी. जून 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया था.
इस एपिसोड के रिलीज़ होने के बाद कुशा के फैंस ने उनके शो में बैठने के फ़ैसले पर सवाल उठाए. अब कुशा ने 21 जुलाई को अपने यूट्यूब चैनल पर एक पोस्ट जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि उनकी कई महिला और समलैंगिक फैंस ने इस शो में उनकी भागीदारी को लेकर आलोचना की. उन्होंने कहा,
कुशा ने आगे कहा,
कुशा ने आगे लिखा कि अगर वो इस एपिसोड को लाइव नहीं होने देतीं तो उन्हें कायर और रोने वाला इंसान कहा जाता. जो एक अलग तरह की ट्रोलिंग है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बहुत बड़ी सीख रही है. क्योंकि पिछले छह महीनों में बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया है कि वो इन चुटकुलों की हकदार हैं. एक तलाकशुदा महिला के रूप में, उन्हें यह सब पहले देखना चाहिए था. कुशा ने कहा,
कुशा ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा कि पुरुष दर्शकों के एक बड़े हिस्से का मानना है कि वो इस रोस्ट के लायक हैं. कुशा ने उनके लिए लिखा,
कुशा ने आगे कहा कि वो रोस्ट होने के लिए वहां बैठी थीं. लेकिन इसमें जो हुआ उसके लिए वो तैयार नहीं थीं. हालांकि उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होंने वॉकआउट नहीं किया.
वीडियो: बैठकी: कुशा कपिला ने शाहरुख खान, करण जौहर, ट्रोलिंग और एल्विश यादव पर सब बता दिया!

.webp?width=60)

