The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Indian 2 director s shankar revealed why film with Ranveer singh is on hold the cinema show

"रणवीर सिंह के साथ फिल्म अभी नहीं"- शंकर

खबरें थी कि 'गेम चेंजर' और 'इंडियन 2' के डायरेक्टर एस. शंकर रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म करने वाले हैं. जो 'अपिरिचित' का हिंदी रीमेक बताई जा रही थी. इसकी घोषणा भी हो चुकी थी.

Advertisement
pic
2 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 06:16 PM IST)
ranveer singh
ये फिल्म 'अपिरिचित' का हिंदी रीमेक बताई जा रही थी. इसकी घोषणा भी हो चुकी थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

शाहरुख़ के साथ फिल्म करेंगे शंकर?, मराठी फिल्म 'बाबू' की रिलीज़ डेट आई,  'एक्सीडेंट या कॉन्स्पिरेसी: गोधरा' की रिलीज़ डेट आई. सिनेमा की दुनिया में आज जो भी हुआ वो सब आप यहां को जानने को मिल जाएगा. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें:

# 'सन ऑफ़ सरदार 2' में मृणाल ठाकुर

रिलीज़ के 12 साल बाद 'सन ऑफ़ सरदार' का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है. मिड डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, 'सन ऑफ़ सरदार 2' में अजय देवगन, संजय दत्त के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में नज़र आएंगी. फिल्म की कहानी पहले पार्ट से अलग होगी. ये एक फ्रेश कहानी होगी. फिल्म को पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा डायरेक्ट करेंगे.

# राम चरण के प्रोडक्शन की पहली फिल्म का शूट शुरू  

एक्टिंग के बाद RRR फेम एक्टर राम चरण प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. प्रोड्यूसर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'द इंडियन हाउस' का शूट शुरू हो गया है. फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, सई मांजरेकर और अनुपम खेर जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं. फिल्म को राम वामसी कृष्णा डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'एक्सीडेंट या कॉन्स्पिरेसी: गोधरा' की रिलीज़ डेट आई

रणवीर शौरी और मनोज जोशी की फिल्म 'एक्सीडेंट या कॉन्स्पिरेसी- गोधरा' की नई रिलीज़ डेट आ गई है. फिल्म अब 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये एक पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ा और अंग्रजी भाषाओं में रिलीज़ होगी. फिल्म को एम. के. शिवाक्ष ने डायरेक्ट किया है.

# मराठी फिल्म 'बाबू' की रिलीज़ डेट आई

अंकित मोहन स्टारर मराठी फिल्म 'बाबू' 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. नेहा महाजन, रुचिरा जाधव, स्मिता ताम्बे जैसे कलाकार भी फिल्म में नज़र आएंगे. फिल्म को मयूर शिंदे डायरेक्ट कर रहे हैं.

# शाहरुख़ के साथ फिल्म करेंगे शंकर?

पिंकविला के एक मास्टरक्लास नाम के इवेंट में जब 'इंडियन 2' के डायरेक्टर शंकर से शाहरुख़ खान के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, " 'रोबोट' की रिलीज़ के बाद मैं एक फिल्म के लिए शाहरुख़ से मिला था. लेकिन उस समय बात बन नहीं पाई. अब अगर मेरे दिमाग में कोई ऐसी स्क्रिप्ट आती है जो शाहरुख़ सर के लिए फिट बैठती हो तो मैं उन्हें वो ज़रूर सुनाऊंगा."

# "रणवीर के साथ फिल्म अभी नहीं"- शंकर

खबरें थी कि 'गेम चेंजर' और 'इंडियन 2' के डायरेक्टर एस. शंकर रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म करने वाले हैं. जो 'अपिरिचित' का हिंदी रीमेक बताई जा रही थी. इसकी घोषणा भी हो चुकी थी. मगर अब पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में शंकर ने बताया कि उस फिल्म को अभी होल्ड पर डाल दिया गया है. उन्होंने बताया कि 'अपिरिचित' को हिंदी में बनाने की प्लानिंग थी. लेकिन प्रोड्यूसर्स चाहते हैं कि वो अभी उससे बड़ी फिल्म बनाएं. 

वीडियो: Atlee जो फिल्म Shahrukh के साथ बनाने वाले थे, वही Salman Khan और Ranveer Singh को लेकर बनाने जा रहे?

Advertisement

Advertisement

()