"राजमौली से बहस करने का कोई फायदा नहीं है": जूनियर एनटीआर
ट्रेलर में प्रभास, जूनियर एनटीआर, करण जौहर और राम चरण समेत कई सुपरस्टार्स और करीबी दोस्त उनके बारे में दिलचस्प बातें बता रहे हैं.

Kamal Haasan की Indian 2 तय समय से पहले OTT पर रिलीज़ होगी, Vicky Kushal की Bad Newz ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की, Dharmatic Entertainment की फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रंटा लीड रोल करेंगी. Entertainment की ऐसी ही ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1. "R रेटेड फिल्म होगी ब्लेड"- केविन फाइगीमेहरशाला अली के साथ बन रही फिल्म 'ब्लेड' को लेकर प्रोड्यूसर केविन फाइगी ने कहा कि ये एक R रेटेड फिल्म होगी. ब्लैक ट्री टीवी को दिए इंटरव्यू में फाइगी ने कहा, "हम पिछले दो सालों से उस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हम जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते हैं बल्कि एक अच्छी फिल्म बनाना चाहते हैं."
2. जल्द ओटीटी पर आएगी कमल हासन की 'इंडियन 2'कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास परफॉर्म नहीं कर पाई. जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म को तय समय से पहले ओटीटी पर रिलीज़ करने का प्लान बनाया है. फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. रिलीज़ के 6-8 हफ्ते बाद 'इंडियन 2' को ओटीटी पर रिलीज़ किया जाना था. लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म को अगस्त के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है.
3. धर्माटिक एंटरटेनमेंट की फिल्म में प्रतिभा रंटापीपिंग मून में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि धर्माटिक एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रंटा लीड रोल्स में नज़र आएंगी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी. सितंबर-अक्टूबर से फिल्म का प्रोडक्शन शुरू किया जा सकता है. फिल्म को 'डॉक्टर -जी' फेम अनुभूति कश्यप डायरेक्ट करेंगी.
4. विकी कौशल की 'बैड न्यूज़' ने वीकेंड पर की अच्छी कमाईविकी कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज़' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर लगभग 30.62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ 'बैड न्यूज़' विकी के करियर की तीसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है. पहले नंबर पर है उनकी फिल्म 'उड़ी' जिसने पहले वीकेंड पर 35.73 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे नंबर पर है 'राज़ी', जिसकी पहले वीकेंड की कमाई थी 32.94 करोड़ रुपये. अब तीसरे नंबर पर 'बैड न्यूज़' आ गई है.
5. "राजमौली से बहस करने का कोई फायदा नहीं है"'बाहुबली' और RRR फेम डायरेक्टर एस एस राजामौली की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स: एस एस राजामौली' का ट्रेलर आ गया है. ट्रेलर में प्रभास, जूनियर एनटीआर, राणा दग्गुबाती और राम चरण समेत कई सुपरस्टार्स और करीबी दोस्त उनके बारे में दिलचस्प बातें बता रहे हैं. जूनियर एनटीआर ने कहा, ‘एस एस राजामौली ’पागल आदमी' हैं. उनसे बहस करने का कोई फायदा नहीं हैं. सेट पर आओ, वो जैसा कहते हैं करो और घर जाओ." 'मॉडर्न मास्टर्स...' 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म को राघव खन्ना ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: SS Rajamouli और Mahesh Babu की SSMB 29 में villain कौन बनेगा?

