The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • IIFA 2025: luxurious suite designed specialy for shahrukh khan in jaipur

IIFA के लिए जयपुर गए शाहरुख खान का होटल रूम ऐसे सजाया गया

IIFA Awards 2025 के लिए Shahrukh Khan जयपुर में रुके थे. जहां के कमरे उनके लिए रेट्रो थीम पर डिज़ाइन करवाए गए थे.

Advertisement
shahrukh khan iifa awards 2025
शाहरुख खान जल्द ही 'किंग' नाम की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं.
pic
मेघना
11 मार्च 2025 (अपडेटेड: 11 मार्च 2025, 11:37 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इस बार का 25वां The International Indian Film Academy Awards यानी IIFA अवॉर्ड्स हो चुका है. ये अवॉर्ड फंक्शन जयपुर में हुआ था. 08 से 09 मार्च तक जयपुर में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा. जयपुर के कई बड़े होटलों में एक्टर्स ठहरे. Shahrukh Khan के लिए बुक हुआ होटल का सुईट कुछ स्पेशल था. इसे खास शाहरुख के लिए डिज़ाइन किया गया था. जिसमें शाहरुख, उनके करियर और उनके परिवार से जुड़ी चीज़ों को ऐड किया गया था.

IIFA के आयोजक, शाहरुख के लिए इस स्टे को यादगार बनाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने जयपुर बेस्ड इंटीरियर डिज़ाइनर की मदद ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख, जयपुर के होटल हयात रिजेंसी में ठहरे थे. जहां उनके लिए एक प्रेसिडेंशियल सुईट बुक किया गया था. इसी सुईट को डिज़ाइनर Shantanu Garg ने स्पेशली डिज़ाइन किया था.

बॉलीवुड हंगामा ने रिसेंटली शांतनु से बातचीत की. उन्होंने बताया कि इस सुईट को वो शाहरुख की लेगेसी को ध्यान में रखकर सजाना चाहते थे. उन्होंने ये भी बताया कि आयोजकों या शाहरुख की टीम की तरफ से उन्हें किसी भी तरह का ब्रीफ नहीं मिला था. उन्हें क्रिएटिविटी करने की पूरी आज़ादी थी. जिसके बाद उन्होंने कुछ आर्ट डेकोर और कस्टमाइज्ड चीज़ों के साथ इसे डिज़ाइन किया और सोशल मीडिया पर छा गए.

Image embed

शांतनु ने बताया कि वो चाहते थे शाहरुख का ये सुईट उनके ही घर मन्नत का हिस्सा लगे. इसलिए उन्होंने शाहरुख की आइकॉनिक फिल्मों के कुछ पोस्टर्स, फैन मेड पोर्ट्रेट और कुछ कस्टमाइज्ड चीज़ों को अपनी डिज़ाइन में जोड़ा था. अब इस सुईट के अंदर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है. हंगामा से बात करते हुए शांतनु ने अपने एक्सपीरिएंस को बताया. कहा,

Image embed

शाहरुख खान के इस स्टे को और स्पेशल बनाने के लिए छोटी से छोटी डीटेल्स पर काम किया गया.उनका बाथरोब हो या ट्रंक. सभी को कस्टमाइज़ किया गया था. जयपुर की ट्रंक कंपनी ने शाहरुख के नाम के साथ उनके स्टोरेज ट्रंक को डिज़ाइन किया था. जो विटेंज टच भी दे रहा था. साथ ही शाहरुख के लिए जयपुर की स्पेशल कालीन और रग्स का प्रयोग भी हुआ था. जो सॉफ्ट और रॉयल फिनिशिंग दे रहा था. बेड्ट और पिलो भी शाहरुख के लिए कस्टमाइज़ डिज़ाइन किए गए थे.

Image embed

शाहरुख के इस सुईट में वैसे तो सारी चीज़ें ही कमाल की थीं. मगर जिन 5 चीज़ों की सबसे ज़्यादा चर्चा थी वो है-

#कस्टमाइज़ बाथरोब
#कस्टामाइज़ पिलो
#शाहरुख की पॉपुलर फिल्म के पोस्टर्स
#कस्टमाइज़ बेसपोक स्टोरेज ट्रंक
#शाहरुख की पसंदीदा किताबें

इस रेट्रो डिज़ाइन के साथ सुईट डिज़ाइन करवाया गया था. जो शाहरुख खान को घर जैसी फीलिंग दे. इसे डिज़ाइन को बनाने के लिए The Chapter Bespoke Experience, Attitudes, Trunks Company, Golden Drape, Jaipur Rugs, Mohan Enterprises, Sigmac जैसी कई कंपनियों ने कोलैबरेट किया था.

ख़ैर, इस साल IIFA में 'लापता लेडीज़' ने 10 अवॉर्ड्स अपने नाम किए. इसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट परफॉरमेंस इन ए लीडिंग रोल फीमेल के अवॉर्ड्स शामिल हैं. कार्तिक आर्यन को भी 'भूल भुलैया' 3 के लिए बेस्ट परफॉरमेंस इन ए लीडिंग रोल मेल के अवॉर्ड से नवाज़ा गया. इसके अलावा भी बहुत सारी कैटेगरीज़ में अवॉर्ड्स बंटे. शाहरुख खान को IIFA Honours Awards दिया गया. 

वीडियो: सोहम शाह ने रिलीज के बाद क्रेजी का क्लाइमैक्स बदला, लोग शाहरुख खान का नाम लेने लगे

Advertisement

Advertisement

()