The Lallantop
Advertisement

'क्रिश 4' के लिए हॉलीवुड से डायरेक्टर लाएंगे ऋतिक रोशन!

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी फाइनल की जा चुकी है.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 13 फ़रवरी 2023, 04:22 PM IST)
krrish 4 movie hrithik roshan
'क्रिश' के पहले दो पार्ट्स राकेश रोशन ने बनाए थे. (फोटो - क्रिश 3 ट्रेलर स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा की सभी ज़रूरी खबरों का वन स्टॉप डेस्टिनेशन, द सिनेमा शो:

#1. रिलीज़ के एक साल बाद अजीत की फिल्म पर चोरी का आरोप

अजित की 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म Valimai के खिलाफ एक डायरेक्टर पुलिस के पास पहुंचे हैं. राजेश राजा नाम के इन फिल्ममेकर का कहना है कि Valimai में कम-से-कम 10 सीन उनकी शॉर्ट फिल्म से उठाए गए हैं. राजेश के मुताबिक उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर एच विनोद से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं हो पाई.

#2. हॉलीवुड डायरेक्टर बनाएंगे ऋतिक की ‘क्रिश 4’?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक और राकेश रोशन ने ‘क्रिश 4’ की स्क्रिप्ट लॉक कर ली है. अब इस फिल्म को तलाश है अपने डायरेक्टर की. ऋतिक इस फिल्म के लिए किसी हॉलीवुड डायरेक्टर को लाना चाह रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक लॉस एंजिल्स जाएंगे और हॉलीवुड डायरेक्टर्स से मिलेंगे.            

#3. ‘रॉकेट बॉयज’ के दूसरे सीज़न का टीज़र रिलीज़ हुआ

सोनी लिव के शो ‘रॉकेट बॉयज’ के दूसरे सीज़न का टीज़र आया है. हम देखते हैं कि इंडिया एक न्यूकलियर नेशन बनने की कोशिश कर रहा है. अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी CIA रोकने में जुटी है. इंडिया वहां तक कैसे पहुंचा, यही इस सीज़न की कहानी होगी. मार्च में ये शो रिलीज़ किया जाएगा. 

#4. शाहरुख की ‘पठान’ की कमाई 950 करोड़ रुपए पार

‘पठान’ ने दुनियाभर में 950 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया में फिल्म ने अब तक करीब 486.2 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

#5. जूनियर NTR की फिल्म में फीमेल लीड होंगी जान्हवी!

जान्हवी कपूर जूनियर NTR की आने वाली फिल्म NTR 30 में नज़र आएंगी. ये दावा पिंकविला की रिपोर्ट ने किया है. अगर ये न्यूज़ सही साबित होती है तो ये जान्हवी की पहली तेलुगु फिल्म होगी.

#6. सलमान की फिल्म का नया गाना आते ही ट्रोल हुआ

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से गाना ‘नइयो लगदा’ रिलीज़ हुआ है. लोग लगातार गाने को ट्रोल कर रहे हैं. सलमान के डांस स्टेप्स पर मीम बनाए जा रहे हैं.
 

वीडियो: शाहरुख खान और सलमान खान की फैन हुई स्पेन की फुटबॉल लीगला लीगा, पठान और टाइगर पर पोस्ट लिखा

Advertisement

Advertisement

()