The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Hrithik Roshan Krrish 4 budget mounts to 700 Crores, makers find no studio

फिर फंसी 'कृष 4'! भारी-भरकम बजट ही फिल्म का सबसे बड़ा विलेन बन गया

Hrithik Roshan की Krrish 4 को जिस बजट पर बनाया जाना है, उसके लिए कोई स्टूडियो नहीं मान रहा. अब Siddharth Anand ने भी फिल्म छोड़ दी है.

Advertisement
krrish 4, hrithik roshan
पहले 'कृष 4' की शूटिंग 2025 में शुरू होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म को 2026 तक खिसका दिया गया है.
pic
यमन
15 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 02:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Hrithik Roshan की फिल्म Krrish 4 पर लंबे समय से अपडेट आ रहे हैं. ये इंडियन सिनेमा की सबसे एंटीसिपेटिड फिल्मों में से एक है. Rakesh Roshan और उनकी टीम बीते कुछ सालों से फिल्म पर काम कर रही है. बीच में बताया गया कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी. मगर अब मामला फंस गया है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘कृष 4’ का बजट इतना बढ़ गया है कि कोई स्टूडियो फिल्म बनाने को राज़ी नहीं हो रहा है. राकेश रोशन ने बीती जनवरी में भी इस बारे में बात की थी. तब उन्होंने कहा था कि बजट की वजह से समस्या आ रही है. मूवी टॉकीज़ से बात करते हुए राकेश रोशन ने 'कृष 4' पर कहा था,

Image embed

Image embed

बाकी बॉलीवुड हंगामा की नई रिपोर्ट में बताया गया,

Image embed

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद और उनकी कंपनी मारफ्लिक्स 'कृष 4' से अलग हो गई है. रिपोर्ट में बताया गया,

Image embed

सिद्धार्थ आनंद के फिल्म से अलग होने से इसे बहुत नुकसान होगा. उसकी वजह है कि सिद्धार्थ ने करण मल्होत्रा को साइन किया था, कि वो फिल्म को डायरेक्ट करें. चूंकि अब सिद्धार्थ ने फिल्म छोड़ दी है तो ऐसे में करण भी इससे अलग होने वाले हैं. अब फिल्म पर नई टीम काम करेगी. फिल्म के बजट पर नए सिरे से काम किया जाएगा. ये सारे मसले सुलझाने के बाद ही फिल्म फ्लोर पर जा सकती है. ये भी कहा जा रहा है कि अगर 'वॉर 2' ब्लॉकबस्टर होती है तो 'कृष 4' के लिए रास्ता आसान हो जाएगा. उससे स्टूडियोज़ को ये यकीन मिल सकेगा कि ऋतिक इतने बड़े बजट की फिल्म को संभाल सकते हैं. पहले ‘कृष 4’ की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू होने वाली थी. लेकिन अब लग रहा है कि ये 2026 तक खिसकने वाली है.              
  
 

वीडियो: Krrish 4 के भारी बजट पर क्या बोले राकेश रोशन? बताया, कब शुरू होगी शूटिंग

Advertisement

Advertisement

()