The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Hrithik Roshan is speculated to Play Lord Shiva in Ashwin Kumar Film

ऋतिक को अर्धनारीश्वर बनाएंगे 'महावतार नरसिम्हा' वाले अश्विन कुमार!

'महावतार नरसिम्हा' के डायरेक्टर अश्विन कुमार, ऋतिक को ध्यान में रखते हुए भगवान शिव पर आधारित स्क्रिप्ट लिख रहे हैं.

Advertisement
pic
3 जून 2026 (अपडेटेड: 3 जून 2026, 07:21 PM IST)
Hrithik Roshan to Play Lord Shiva in Ashwin Kumar film
ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है. कागज़ी कार्रवाई बाकी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Hrithik Roshan Ashwin Kumar की Mythological Film में भगवान शिव का पात्र कर रहे हैं? क्या Fwice ने Ranveer Singh पर लगाया Ban हटा दिया है? क्या Allu Arjun और Atlee की Raaka का शूट Deepika Padukone की Shahrukh Khan की King की वजह से रुका है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# ऋतिक को अर्धनारीश्वर बनाएंगे अश्विन कुमार!

ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' पिट गई. और 'कृष 4' बड़े बजट के चलते शुरू ही नहीं हो पाई. मगर ब्रैंड-ऋतिक इन बातों से बेअसर है. ख़बर है कि 'महावतार नरसिम्हा' के डायरेक्टर अश्विन कुमार ऋतिक को ध्यान में रखते हुए एक स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. ये भगवान शिव पर आधारित फिल्म बताई जा रही है. मगर फोकस महादेव के अर्धनारीश्वर रूप पर रहेगा. अगस्त 2025 में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ख़ुद इस फिल्म का ज़िक्र किया था. कहा था- "ऋतिक के शरीर की बनावट, उनके डांस मूव्स देखते हैं तो वो किसी गंधर्व की तरह नज़र आते हैं. मुझे लगता है कि जिस तरह की फिल्में वो कर रहे हैं, उनके साथ वो एक ऐसा शानदार किरदार भी निभाना चाहेंगे. मैं उन्हें नटराज के पात्र में देख रहा हूं, जो नृत्य से सृजन भी करता है और विध्वंस भी." X पर पढ़ने में आ रहा है कि अश्विन कुमार ने ऋतिक को कुछ दिन पहले ही फिल्म का नरेशन दिया था. ऋतिक को कॉन्सेप्ट पसंद आया. अब दोनों की चर्चा एडवांस लेवल पर है. यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही ऋतिक ये फिल्म साइन कर लेंगे.

# 'दी ऑडिसी' की मेकिंग का वीडियो रिलीज़

यूनिवर्सल पिक्चर्स ने 'दी ऑडिसी' का BTS वीडियो रिलीज़ किया है. ऑडियंस को इस फिल्म के स्केल का आइडिया देने के लिए 'ऑन द  सेट ऑफ ऑडिसी' नाम का ये वीडियो लाया गया है. बीच समंदर के सीन, पहाड़ों और टीलों के सीन, युद्ध के सीन किस तरह शूट हुए हैं, इसका अंदाज़ा इस वीडियो में लगता है. इसमें मैट डैमन, ज़ेंडेया और रॉबर्ट पैटिन्सन बता रहे हैं कि इस फिल्म पर काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा. क्रिस्टोफ़र नोलन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 17 जुलाई को रिलीज़ होगी.

# रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस, पहुंचे कोर्ट

बीते दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़ यानी FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया था. हफ्तेभर इस पर खूब हल्ला मचा. जवाब में रणवीर ने इस FWICE को लीगल नोटिस भेज दिया. उनके ऐसा करते ही FWICE के सुर बदल गए. और 03 जून यानी आज इस संस्था ने रणवीर पर लगाया बैन हटा दिया. FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संस्था ने रणवीर के खिलाफ दिए गए नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव को वापस लेने का फैसला किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वो सिनेमा में रणवीर के योगदान को अच्छी तरह समझते हैं. और वो इस विवाद को बातचीत के जरिए ही सुलझाना चाहते हैं. उन्होंने रणवीर और फरहान अख्तर से भी यही अपील की है.

# दीपिका पादुकोण की वजह से उलझ गई 'राका'?

अल्लू अर्जुन स्टारर 'राका' की शूटिंग होल्ड पर होने की ख़बरें हैं. और इसकी वजह हैं दीपिका पादुकोण. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि दीपिका ने मेकर्स को आगे की डेट्स नहीं दी हैं. और बताया जा रहा है कि वो सेट पर जल्दी लौटेंगी भी नहीं. ख़बर थी कि एटली जून में इस फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट देने वाले थे. इसमें दीपिका का लुक रिवील करने की संभावना जताई गई थी. मगर, दीपिका की डेट्स न मिलने की वजह से ये नहीं होता दिख रहा है. साथ ही बाकी एक्टर्स को भी अपनी डेट्स रीशेड्यूल करने को कह दिया गया है. इसकी बड़ी वजह शाहरुख खान की 'किंग' हो सकती है. 'किंग' की शूटिंग अंतिम दौर में है. मुमकिन है कि दीपिका उसका काम निपटाकर ही 'राका' से दोबारा जुड़ेंगी.

# कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर आया

कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर आया है. ये फिल्म 26/11 वाले मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है. मगर इसमें कामा हॉस्पिटल पर अटैक वाले वाकए पर फोकस किया गया है. हमले के दौरान नर्से और हॉस्पिटल स्टाफ ने हालात को कितने साहस से संभाला, यही फिल्म में दिखाया जाएगा. उन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर 400 लोगों की जान बचाई. कंगना के साथ गिरिजा ओक भी फिल्म में नर्स के रोल में हैं. मनोज तापड़िया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# एकता कपूर की 'कोके' में शेफाली शाह-फ़रदीन खान

एकता कपूर नेटफ्लिक्स के लिए एक पीरियड ड्रामा वेब सीरीज़ प्रोड्यूस कर रही हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक इसका टाइटल है 'कोके'. शेफाली शाह और फ़रदीन खान इसमें लीड रोल में हैं. इसकी शूटिंग शरू हो चुकी है. इसे 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' फेम नूपुर अस्थाना डायरेक्ट कर रही हैं. ये शो जनवरी या फरवरी 2027 में प्रीमियर होगा.

वीडियो: ऋतिक रोशन की 'कृष 4' नहीं बनेगी, बजट है वजह?

Advertisement

Advertisement

()