ऋतिक ने वायरल वीडियो में कहा: "'कृष-3' देखकर हॉलीवुड शॉक हो जाएगा", जनता बिफर पड़ी
ऋतिक के पुराने वीडियो पर जनता उनकी क्लास लगा रही है.

ऋतिक रोशन आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वो कहते सुने जा रहे हैं कि 'कृष 3' देखने के बाद हॉलीवुड भी अचंभित हो जाएगा.
कृष फ्रेंचाइज ने ऋतिक को बहुत कुछ दिया है. आज ऋतिक जो कुछ भी हैं, उसका पचास प्रतिशत हिस्सा उन्हें कृष फ्रेंचाइज से ही मिला है. जब 'कृष 3' रिलीज हुई थी, लोग इसे एक्स-मैन से जोड़कर देख रहे थे. उस समय ऋतिक ने कहा था कि तुलनाएं अच्छी होती हैं. यहां तक की फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा से बात करते हुए उन्होंने हॉलिवुड को 'कृष 3' से सीखने की सलाह दी थी. उनका ये वीडियो रेडिट प्लेटफॉर्म पर वायरल है. रेडिट पर ऐसे पुराने वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ समय पहले राजामौली का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रभास के सामने ऋतिक रौशन कुछ नहीं हैं. बाद में उन्हें अपने इस वीडियो पर माफ़ी भी मांगनी पड़ी थी. अब रेडिट के सुधीजनों की जद में ऋतिक का वीडियो आ गया है.
इसमें वो सुपरहीरो फिल्मों के लिए ज़रूरी बजट न होने की शिकायत करते हैं. उनका कहना है:
यहां तक तो मामला ठीक था. उनके अगले स्टेटमेंट में मामला गड़बड़ाता है. यहां वो कहते हैं:
इस पर रेडिट की जनता भड़क गई. एक यूजर ने लिखा:
एक और यूजर ने ‘कृष 3’ देखने के बाद हुई निराशा जाहिर करते हुए लिखा:
एक और यूजर ने लिखा:
एक और यूजर ने गुस्से भरा कमेंट किया:
खैर, ये इन्टरनेट की दुनिया बहुत खतरनाक है. आपने कब, क्या कहा हो और वो कैसे वायरल हो जाए आप नहीं जानते. इसलिए कम बोले. सही बोलें.
वीडियो: पठान के डायरेक्टर ने बताया ऋतिक रोशन फिल्म में क्यों नहीं है?

.webp?width=60)

