The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Hrithik Roshan and Saif Ali Khan are not promoting Vikram Vedha together

'विक्रम-वेधा' को साथ में प्रमोट नहीं कर रहे हैं ऋतिक-सैफ, वजह पता चल गई

क्या दोनों के बीच कोई अनबन चल रही है?

Advertisement
pic
27 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 27 सितंबर 2022, 06:18 PM IST)
Hritik Roshan
'विक्रम-वेधा' के एक सीन में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की एक फिल्म आ रही है. नाम है ‘विक्रम वेधा’. जो नहीं जानते उनके लिए बताया है ये. बाकी तो सबको पता ही है. ये फिल्म साल 2017 में आई तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का ही हिंदी रीमेक है. ओरिजनल वाली में विजय सेतुपति और आर माधवन एक-दूसरे के सामने थे. हिंदी वाली फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान नज़र आएंगे. मूवी 30 सितंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. ऐसे में फिल्म का तगड़ा प्रमोशन चल रहा है. लेकिन ज़्यादातर प्रमोशनल इवेंट में सैफ और ऋतिक एक साथ नहीं दिख रहे हैं. 

फिल्म के ज़्यादातर प्रमोशन्स पर दोंनो सितारे अलग-अलग जा रहे हैं. किसी में सिर्फ सैफ पहुंच रहे हैं. तो किसी में सिर्फ ऋतिक. कई लोग ऐसा कह सकते हैं कि ऋतिक और सैफ के बीच शायद कोई अनबन हो गई हैं. इसलिए दोनों एक दूसरे को फेस नहीं करना चाहते. मगर मेरे दोस्त, आप गलत हैं. दरअसल फिल्म को सेपरेटली प्रमोट करने के पीछे मार्केटिंग स्टैटजी अपनाई जा रही है.

‘विक्रम-वेधा’ में सैफ पुलिस वाले और ऋतिक गैंगस्टर बने हैं. फिल्म में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फिल्म के कॉन्सेप्ट को मार्केटिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है. इसलिए प्रमोशनल इवेंट में भी सैफ और ऋतिक एक-दूसरे के सामने नहीं आ रहे हैं. मेकर्स चाहते हैं कि उन दोनों की ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री को फिलहाल ना दिखाया जाए.

प्रमोशन के नए-नए तरीके

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मेकर्स ने फिल्म प्रमोट करने का यूनिक तरीका ढूंढा हो. कुछ दिनों पहले सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म आई थी ‘चुप’. आर. बाल्की के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म रिलीज़ से पहले ही दर्शकों को दिखाई गई थी. वो भी मुफ्त में. जिसे फ्री-व्यू कहा गया था. ये समझना बहुत मुश्किल नहीं था कि 'चुप' के मेकर्स ने फ्री व्यू वाली स्ट्रैटेजी क्यों अपनाई थी. दरअसल ये फिल्म एंटी-क्रिटिक थी. यानी बहुत सारे समीक्षकों को ये फिल्म चुभ सकती थी. फिल्म के इसी कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखकर मेकर्स ने ये क्रिएटिव प्रमोशन करने का तरीका सोचा था.

वैसे ऐसा नहीं है कि सैफ और ऋतिक ने एक साथ फिल्म को प्रमोट नहीं किया. हाल ही में दोनों मूवी के एक प्रमोशनल इवेंट में एक साथ पहुंचे थे. जहां ‘विक्रम-वेधा’ के गाने पर एक साथ डांस भी किया.


खैर, हम ‘विक्रम-वेधा’ पर वापस आते हैं. फिल्म के ट्रेलर और गाने को पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. अक्सर रीमेक्स पर आरोप लगाया जाता है कि ये असली वाली फिल्म की आत्मा को मार देते हैं. लेकिन यहां इस शिकायत की गुंजाइश कम लग रही है, क्योंकि ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर्स गायत्री और पुष्कर ने ही ये फिल्म बनाई है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: ऋतिक-सैफ की ‘विक्रम-वेधा’ का टीज़र रिलीज़ हुआ

Advertisement

Advertisement

()