विज्ञान और साहित्य यदि एक दूसरे के विपरीत नहीं भी तो भी एक दूसरे से बिल्कुल अलगहैं. और हम हिंदी भाषियों के लिए तो हाई स्कूल से ही इन दोनों के रास्ते अलग होनाशुरू हो जाते हैं. दोनों के बीच कभी कभी बड़े रोचक रिलेशन बनते हैं. एक ट्रिवियलरिलेशन तो यही ले लीजिए कि मनोहर श्याम जोशी जिन्हें भारत के सबसे बड़े साहित्यकारोंमें से एक कहा जाता है, को अपनी युवावस्था में ‘प्रोमिसिंग साइंटिस्ट’ के ख़िताब सेनवाज़ा गया था. चेतन भगत से लेकर, प्रसून जोशी, इरशाद कामिल तक इस ‘साहित्य-विज्ञान’की ब्लेंडिंग के नतीजें हैं.लेकिन हम ये बात आज क्यूं कर रहे हैं? इसलिए कि आज बहुत बड़ी खगोलीय घटना होने जारही है जो ‘वंस इन अ ब्लू मून’ होती है यानी कभी कभी होती है. लेकिन लिटररी यानिअक्षरशः भी आज ब्लू मून है. (होने को जानकर लोग कहेंगे कि आज ब्लू मून तो है ही साथही ब्लड मून और सुपर ब्लड मून भी है). तो इसी मौके पर हमने सोचा कि कुछ ऐसे मुहावरेया बार-बार प्रयोग में आने वाले कथन# 1 - मुहावरा/कथन - वंस इन अ ब्लू मूनअर्थ – कदाचित ही प्रयोग – अरे मैं शराब वंस इन अ ब्लू मून ही पीता हूं ग्रेगेरियनकैलेंडर में एक ही महीने में दो बार भी पूर्णिमा आ सकती है. लेकिन ऐसा ‘कदाचित ही’हो पाता है.कदाचित ही क्यूं?क्यूंकि एक ही महीने में दूसरी बार पूर्णिमा आने के लिए, पहली पूर्णिमा शुरूआती एकदो दिनों में आ जानी चाहिए. और जब ग्रेगेरियन कैलेंडर के एक ही महीने में दूसरी बारपूर्णिमा आती है तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहते हैं. इसलिए ही जो घटनाएं बिरलीहो होती हैं उन्हें ब्लू-मून की उपमा दी जाती है और उन घटनाओं को - 'वंस इन अ ब्लूमून' कहा जाता है.भारतीय पंचांग (हिंदू कैलेंडर) में ‘ब्लू मून’ सी कोई घटना संभव नहीं है क्यूंकिउसमें हर महीने में एक बार ही पूर्णिमा आ सकती है क्यूंकि हिंदू कैलेंडर बना हीचंद्र गति के आधार पर है.--------------------------------------------------------------------------------# 2 - मुहावरा/कथन - लिटमस टेस्टअर्थ – असली-नकली की परीक्षा प्रयोग – 2019 के चुनाव मोदी सरकार के 'विकास' कालिटमस टेस्ट होगा. लिटमस एक प्रकार का डाई है जिसे ‘काई’ और ‘फंगस’ से प्राप्त कियाजाता है. इस डाई में फ़िल्टर पेपर को डुबोकर लिटमस पेपर तैयार किया जाता है. लिटमसपेपर दो - लाल तथा नीले - रंगों में उपलब्ध होता है. अम्ल नीले रंग के लिटमस पेपरको लाल कर देता है और क्षार लाल रंग के लिटमस पेपर को नीला बना देता है. ये सबरासायनिक प्रक्रियाओं के चलते होता है. अम्ल और क्षार को परखने की इस प्रक्रिया को‘लिटमस टेस्ट’ कहते हैं. ‘लिटमस टेस्ट’ हो चुकने के बाद सारा कुछ आंखों के सामनेस्पष्ट होता है (कि जिस पदार्थ का ‘लिटमस टेस्ट’ हुआ वो अम्ल है या क्षार), किसी औरप्रयोग या जांच की जरूरत नहीं पड़ती.इसलिए ही सच-झूठ को परखने की कोई इतनी ही स्पष्ट प्रक्रिया हो तो उसे ‘लिटमस टेस्ट’की उपमा दे दी जाती है. और हां, 'प्रेगनेंसी टेस्ट' में भी वही विज्ञान यूज़ होता हैजो 'लिटमस पेपर' में.--------------------------------------------------------------------------------# 3 - मुहावरा/कथन – क्यूरॉसिटी किल्ड दी कैट (उत्सुकता ने बिल्ली को मार डाला)बुरी खबर है - तुम्हें उत्सुकता नामक जानलेवा रोग है (फोटो कर्टसी -shareitsfunny.com)अर्थ – अनावश्यक जांच या प्रयोग के खतरों की चेतावनी के लिए इस कथन को प्रयोग मेंलाया जाता है. प्रयोग – तुम बार बार कूकर खोल के देख रहे हो चावल पके या नहीं, ऐसेतो वो और खराब हो जाएंगे. सही ही कहते हैं लोग कि क्यूरोसिटी किल्ड दी कैट.‘क्वांटम फिज़िक्स’ पर आधारित एक बहुत ही रोचक ‘थॉट एक्सपेरिमेंट’ है - ‘श्रोडहिंगरकी बिल्ली’.क्वांटम फिज़िक्स ने सिद्ध किया था कि जब तक हम किसी इलेक्ट्रॉन को ऑब्जर्व नहींकरते तब तक वो किसी भी स्थिती में हो सकता है. मतलब बहुत आसान भाषा में कहें तो वोकहीं भी हो सकता था, और हर जगह ही था मगर जैसे ही आपने उसे देखा उसने अपनी जगहनिर्धारित कर ली. और ये कोई जादुई चीज़ नहीं वास्तविकता है.इसी से प्रेरित होकर श्रोडहिंगर ने बिल्ली का ‘थॉट एक्सपेरिमेंट’ किया. होने कोउसमें बहुत ताम-झाम था, यानी रेडियोएक्टिव पदार्थ, एक हथौड़ा वगैरह-वगैरह, मगर उस‘थॉट एक्सपेरिमेंट’ का यही निष्कर्ष था कि जब तक आपने बिल्ली को नहीं देखा तब तक वोजीवत और मृत दोनों ही है, लेकिन जैसे ही आपने उसे देख लिया या तो वो जीवित या मृतमें से कोई एक ही रह गई. और अगर मर गई तो आपकी क्यूरॉसिटी के चलते.होने को इस मुहावरे का विज्ञान सबंध है या नहीं इस बारे में लोगों में अलग अलग मतहैं. लेकिन यदि इसका विज्ञान से संबंध है तो बहुत ही दिलचस्प है.आइए ‘थॉट एक्सपेरिमेंट’ के बारे में भी बात करते चलें. ‘एक्सपेरिमेंट’ मतलब तोप्रयोग. ‘थॉट एक्सपेरिमेंट’ मतलब ‘मान लो’ प्रयोग. यानी प्रयोग किया नहीं जाता बससोचा जाता है. क्यूंकि कुछ ‘शॉर्टकमिंग्स’ के चलते प्रयोग संभव नहीं होते, लेकिनकल्पना में सारा प्रयोग कर लिया जाता है.एक बात और - ये जो ‘थॉट एक्सपेरिमेंट’ है - ‘श्रोडहिंगर की बिल्ली’, ये पॉप कल्चरमें भी बहुत प्रसिद्ध है कितनी टी-शर्ट से लेकर कितने ही मीम इस एक बिल्ली के ऊपरसमर्पित है. अब ये वाला फोटो देखिए. है न मज़ेदार?मुझे गब्बर चाहिए - ज़िंदा 'और' मुर्दा!--------------------------------------------------------------------------------# 4 - मुहावरा/कथन – यूरेका-यूरेकाअर्थ – इसका उपयोग किसी सफलता (खास तौर पर अप्रत्याशित सफलता) को शब्द देने के लिएकिया जाता है. प्रयोग – यूरेका-यूरेका! हमारा रॉकेट पहली बार में ही लांच हो गया.सिरैक्यूज़ के राजा ने अपने स्वर्णकर को मुकुट बनाने के लिए कुछ सोना दिया. कुछदिनों के बाद, सुनार राजा को समक्ष मुकुट लाया. मुकुट तौला गया. मुकुट का वजन राजाद्वारा सोने के लिए सोने के बराबर था. लेकिन राजा को मिलावट का संदेह था. राजा सत्यको जानना चाहता था. उसने अपने अदालत के वैज्ञानिक आर्किमिडीज से पता लगाने के लिएकहा.आर्किमिडीज ने सोने की समस्या को लेकर दिन रात एक कर दिया. एक बार वह नहाते वक्त भीइसी सोच में डूबा था. उसने बाथटब पर ध्यान नहीं दिया. बाथटब पानी से लबालब भर गयाथा. वो अपनी सोच में था और उस बाथटब में घुस गया. बाथटब में घुसते ही कुछ पानी बाहरचालक गया. ये देखकर वो नग्नावस्था में भी अपने बाथरूम से भागकर राजा के पास चलागया. रास्ते भर चिल्ला रहा था - यूरेका! यूरेका!ग्रीक में यूरेका का अर्थ होता है - मुझे मिल गया है.तब से ही किसी सफलता को शब्द देने के लिए यूरेका-यूरेका शब्द का प्रयोग किया जाताहै.बहरहाल सवाल ये है कि आर्किमिडीज को मिला क्या? आर्किमिडिज़ को दरअसल ‘उत्प्लावन बल’का सिद्धांत मिल गया था. – अलग-अलग पदार्थों के एक समान वजन का घनत्व अलग-अलग होताहै. और जिसका जितना ज़्यादा घनत्व होगा वो उतना पानी विस्थापित करेगा.घनत्व को ऐसे समझें कि रुई का घनत्व लोहे से कम होता है इसलिए ही तो रुई एक किलोमें ढेर सारी आ जाती है जबकि लोहा कम. और ज़रा ‘थॉट एक्सपेरिमेंट’ करके देखें कि एककिलो लोहा और एक किलो रुई को पानी में गिराने पर कौन सा पदार्थ ज़्यादा पानीविस्थापित करेगा?--------------------------------------------------------------------------------कुछ और ज्ञान की बातें यहां पढ़ें:कितनी है भारतीय सांसदों की सैलरी, और क्या है ब्रेकअप?एमआरआई से आपको डरने की जरूरत क्यों नहीं है?आज तक के सबसे कुख्यात नरसंहार के ऊपर बनी ये 6 फ़िल्में मस्ट वॉच हैंइनकम टैक्स का ताम-झाम सबसे आसान भाषा मेंड्रिंक-ड्राइव को मिक्स नहीं करते तो इंश्योरेंस-इन्वेस्टमेंट को क्यों मिक्स करतेहो यार?ये जो अजीब से नंबर आते हैं न टीवी स्क्रीन में, वो ऐंवेई नहीं हैं--------------------------------------------------------------------------------VIDEO देखें: BOX OFFICE कलेक्शन में 'बॉक्स ऑफिस' यूं ही नहीं आया है